नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा इकाई नगर निगम गुरुग्राम के 5000 हज़ार कर्मचारी हड़ताल पर

नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा इकाई नगर निगम गुरुग्राम के 5000 हज़ार कर्मचारी हड़ताल पर

गुरुग्राम: हरियाणा सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियाँ के खिलाफ , कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने ,ठेकेदारी प्रथा समाप्त करने ,कौशल रोजगार निगम भंग करने आदि माँगो को लेकर नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आव्हान पर नगर निगम गुरुग्राम के कर्मचारी पूरे प्रदेश में चल रही दो दिवश्य हड़ताल के पहले दिन की अध्यक्षता इकाई प्रधान रामसिंह व मंच का संचालन प्रदेश सचिव नरेश मलक्ट द्वारा की तथा सदर बाजार होते हुये सहर की मुख्य सड़क पर काले झंडे लेकर प्रदर्शन किया ।

आज के इस हड़ताल में विशेष रूप से सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश नोहरा जी उपस्थित रहे और कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार जिस प्रकार से ओडिशा सरकार ने 57 हज़ार कर्मचारियों को पोलिसी बनाकर पक्का किया उसी तर्ज पर हरियाणा हरियाणा सरकार पालिसी बनाकर हरियाणा में भी कर्मचारियों को पक्का करे सभी नेताओं ने कहा कि जो सरकार के साथ संघ के समझौते हुये है उनको ईमानदारी से लागू करे ।

 जिला प्रधान राजेश ,इकाई प्रधान रामसिंह व राज्य सचिव नरेश मलक्ट ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार जब भी संघ आंदोलन करता है तो सरकार माँगो को मानती है लेकिन पत्र जारी नही करती जिससे कर्मचारियों में भारी रोष है और आज ये कर्मचारी काली दीवाली मनाने पर मजबूर और अगर सरकार बात चीत नही करती व माँगो के पत्र जारी नही करती है तो यह हड़ताल अनिश्चित कालीन में तब्दील हो सकती है जिससे अगर जन मानश को कोई परेशानी होगी तो यह जिम्मेदारी सरकार को होगी आज की इस हड़ताल में राज्य कमेटी की नेता सुशीला ,सोनिया ,सब कमेटी की नेता अनिता देवी , महिला नेता कमला , कविता ,कमलेश ,पूजा, ममता देवी व इकाई के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेन्द्र ,कैलाश ,अनुज ,जितेंद्र तथा इकाई व जिला के तमाम पदाधिकारी व कर्मचारी नेता तथा हज़ारो की संख्या में कर्मचारियों ने भाग लिया

Post a Comment

0 Comments