श्रीकिशन अग्रवाल पर्यावरण संरक्षण विभाग रेवाड़ी के जिला संयोजक नियुक्त
-विभाग के प्रदेश प्रमुख नवीन गोयल की ओर से दिया गया नियुक्ति पत्रगुरुग्राम। पर्यावरण संरक्षण विभाग भाजपा हरियाणा प्रमुख नवीन गोयल की ओर से संगठनात्मक नियुक्ति प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए श्रीकिशन अग्रवाल को रेवाड़ी जिले के संयोजक का दायित्व दिया गया है।
श्रीकिशन अग्रवाल ने भी अपनी नियुक्ति पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, विभाग के प्रदेश प्रभारी रविंदर बलियाला और प्रदेश प्रमुख नवीन गोयल का आभार जताते हुए कहा कि उन पर संगठन ने जो विश्वास जताया है, उस पर वे खरे उतरेंगे।
भारतीय जनता पार्टी हरियााा प्रदेश के पर्यावरण संरक्षण विभाग के प्रदेश प्रभारी रविंदर बलियाला से विचार-विमर्श करने के बाद प्रदेश प्रमुख नवीन गोयल ने श्रीकिशन अग्रवाल को नियुक्ति दी है। इस नियुक्ति के साथ नवीन गोयल ने श्रीकिशन अग्रवाल को संगठन के लिए मजबूती से काम करने को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जिला संयोजक का यह पद बहुत ही महत्वपूर्ण है। जिले में अपने विभाग के क्रियाकलापों को आगे बढ़ाकर जनहित, पार्टी हित में वे सदैव काम करेंगे, ऐसी उन्होंने उम्मीद जताई है। नवीन गोयल ने कहा कि पहली बार किसी राजनीतिक दल में पर्यावरण संरक्षण जैसे विषय पर अलग से विभाग का गठन किया गया है। यह संगठन की राजनीतिक नहीं सामाजिक जिम्मेदारी को भी दर्शाता है। इस विभाग के माध्यम से हम सब पर्यावरण बचाने के लिए जुटे हुए हैं। पर्यावरण संरक्षण विभाग का लगातार विस्तार हो रहा है। अनुभवी, मेहनती कार्यकर्ताओं को इसमें शामिल करके विभाग के कार्यों को गति दी जा रही है।
0 Comments