कार्यकर्ताओं से नही मिले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मायूस नाराज़ होकर लौटे कार्यकर्ता

 कार्यकर्ताओं से नही मिले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मायूस नाराज़ होकर लौटे कार्यकर्ता


खेकड़ा:- जनपद बागपत दौरे पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह आज प्रातः 7बजे के कार्यकर्ता खेकड़ा ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे के टोल पर मौजद थे ।करीब 9 बजे प्रदेश अध्यक्ष खेकड़ा पहुंचे जहां उनके गाड़ी से उतरते ही कार्यकर्ता के चेहरे खिल उठे लेकिन सभी कार्यकर्ता जैसे ही मिलने के लिए आगे बढ़े वहाँ पहले से ही मौजूद राज्यमंत्री केपी मलिक व सांसद सत्यपाल सिंह के सिक्युरिटी गार्ड के बीच धक्का मुक्की होने लगी।कार्यकर्ता के फूलमाला व गुलदस्ते भी धक्का मुक्की के कारण गिर पड़े। मुश्किल से 5 मिनट रुकने के बाद तुरंत भाजपा उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अपनी गाड़ी में बैठकर आगे बढ़ गए। कार्यकर्ता मायूस नाराज़ चेहरे लेकर अपने घर को लौट गए।ग़ौरतलब है भाजपा अपने कार्यकर्ताओं को देवतुल्य का सम्मान देती है लेकिन उसके बावजूद शीर्ष स्तर के नेता ऐसा रवैया अपने कार्यकर्ताओं के प्रति दिखाते हैं।एक कार्यकर्ता ने नाम न खोलने की शर्त पर कहा कि निकाय चुनाव में ऐसी अनेको गलतियों का खामियाजा भुगतना पड़ेगा।










Post a Comment

0 Comments