भगवान वाल्मीकि ने फैलाया ज्ञान का प्रकाश: सुल्तान सिंह

 भगवान वाल्मीकि ने फैलाया ज्ञान का प्रकाश: सुल्तान सिंह



-रविवार को मनाया जाएगा भगवान वाल्मीकि का प्रकट उत्सव
-भगवान वाल्मीकि समाज कल्याण सभा ने की पत्रकार वार्ता
गुरुग्राम। भगवान वाल्मीकि समाज कल्याण सभा के प्रधान सुल्तान सिंह ने कहा कि हर साल की इस बार भी भगवान वाल्मीकि की जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। पुराना रेलवे रोड स्थित नई बस्ती में जयंती समारोह होगा। उनकी यहां जयंती 100 साल से भी अधिक समय से मनाई जा रही है। इस समारोह में पर्यावरण संरक्षण विभाग भाजपा हरियाणा प्रमुख नवीन गोयल मुख्य अतिथि होंगे। मेयर मधु आजाद कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगी। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व पार्षद दलीप साहनी, पार्षद रजनी साहनी, योगेंद्र सारवान, अनिल अटवाल जिला माइनिंग अधिकारी उपस्थित रहेंगे। 

यह जानकारी उन्होंने शनिवार को यहां पत्रकार वार्ता में दी।  
सुल्तान सिंह ने कहा कि वाल्मीकि जी के जीवन से बहुत सीखने को मिलता है। उनका व्यक्तित्व साधारण नहीं था। वे महान पूजनीय कवियों में से एक बनें। यही चरित्र उन्हें महान बनाता है। वाल्मीकि महर्षि ने राम के चरित्र का चित्रण किया, उन्होंने माता सीता को अपने आश्रम में रख उन्हें रक्षा दी। बाद में राम एवं सीता के पुत्र लव कुश को ज्ञान दिया। वाल्मीकि जी आदी कवि थे। इन्हें श्लोक का जन्मदाता माना जाता है। उन्होंने ही संस्कृत के प्रथम श्लोक को लिखा था। उन्होंने संस्कृत मे रामायण की रचना की। महर्षि वाल्मीकि द्वारा रची रामायण वाल्मीकि रामायण कहलाई। रामायण एक महाकाव्य है, जो कि राम के जीवन के माध्यम से हमें जीवन के सत्य व कर्तव्य से, परिचित करवाता है।

भगवान वाल्मीकि जयंती कार्यक्रम में धर्मेंद्र कौशिक जीएवी गु्रप ऑफ स्कूल्स के चेयरमैन, लविंद्र सिंह यादव चेयरमैन श्रीबाला गु्रप ऑफ इंस्टीट्यूशन रेवाड़ी, नरेश अग्रवाल चेयरमैन दीपमाला साड़ीज, अक्षय सरदाना चेयरमैन इंटरनेशनल रियल एस्टेट कंसलटेंसी कंपनी, कमलकांत गोयल समाजसेवी, पवन पाहुजा बंटी, पार्षद सीमा पाहुजा गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।

पत्रकार वार्ता में उपप्रधान कुलदीप, खैरालिया, महासचिव मनीष कुमार सौदा, गौरव कुमार खैरालिया संयुक्त सचिव, राजकुमार खैरालिया कोषाध्यक्ष, अमित सौदा ऑडिटर, प्रदीप कुमार, उज्जवलदीप (ईशु) संयोजक, सुरेंद्र कुमार गहचंद भंडारी, पैटर्न त्रिलोक चंद सारवान, सुशील कुमार सौदा, रमेश कुमार सारसर, सोमानंद, जुगेश कुमार सारवान मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments