सफाई कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त होने के उपरान्त वार्ड 1 में रामअवतार राणा ने किया उनका स्वागत

सफाई कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त होने के उपरान्त वार्ड 1 में रामअवतार राणा ने किया उनका स्वागत



आज वार्ड न. 1 न्यू पालम विहार में हरियाणा दिवस पर  RWA की प्रधान श्रीमती किरन कांडपाल एवं महासचिव श्री रामअवतार राणा ने निगम सफाई कर्मचारियों को मिठाई बांट कर त्योहारों की शुभकामनाएं दी व उनके  हड़ताल समाप्ति के फैसले का स्वागत किया। रामअवतार राणा ने कहा कि हड़ताल की वजह से पूरे गुरूग्राम की सफाई व्यवस्था चरमरा चुकी थी। सरकार ने कर्मचारियों की कुछ  मांगे मान कर बहुत ही सराहनीय कार्य किया है। किरन कांडपाल ने कहा कि हमारे शहर को स्वच्छ बनाये रखने के लिए सफाई कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहता है हम हमेसा उनका सम्मान करते हैं ।

Post a Comment

0 Comments