गुरुग्राम में सैक्टर 10A में सिख संगत ने बनाया नया गुरुद्वारा साहिब और मनाया गुरु नानक देव जी का प्रकाश पुर्व।



गुरुग्राम में सैक्टर 10A  में सिख संगत ने बनाया नया गुरुद्वारा साहिब और मनाया गुरु नानक देव जी का प्रकाश पुर्व।


गुरुग्राम (27.11.2022): गुरुग्राम के सैक्टर 10A में बना नया गुरुद्वारा साहिब। श्री गुरु सिंह सभा का ये नया गुरुद्वारा साहिब की नई बिल्डिंग को आज समूह साध संगत के लिए खोल दिया। गुरद्वारा कमेटी ने श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पूर्व और नई बिल्डिंग के शुकराना के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में  दो दिन पहले ही श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के श्री अखंड पाठ रखा गया। जिस की आज सुबह संपूर्णता हुई। उसके बाद कीर्तन दरबाद का आयोजन हुआ। जिस में तीन  कीर्तन जत्था ने सेवा की। भाई अर्जुन सिंह, भाई जसवंत सिंह और भाई जसप्रीत सिंह और उनके जत्थे ने कथा कीर्तन करके संगतों को निहाल किया। 


इस मौके पर सरदार एसपी सिंह ने संगतों के सहयोग के लिए उनका धन्यवाद किया। साथ ही आगे भी उनसे ऐसे सहयोग की आशा की। 

उन्होंने बताया कि नई भव्य इमारत का निर्माण हो गया है। यह सैक्टर 10A और आस पास की संगत ने बहुत दिनों से डिमांड थीं कि यहां कोई गुरुद्वारा होना चाहिए। उसी डिमांड को संगत के सहयोग से वाहेगुरु जी ने ये गुरुद्वारा बना के पूरा किया है। 


इंद्रजीत सिंह ने कहा कि सैक्टर 10A की मार्केट के पास लाखो रुपये की लागत से गुरद्वारे की भव्य भवन बनाया जा रहा है। एक बिल्डिंग हाल का काम पूरा हुआ जिसको संगत के लिए खोल दिया गया है। गुरुद्वारा साहिब विस्थार के लिए और बिल्डिंग बढ़ाने के लिए आगे ओर जमीन खरीदी जायेगी।


समाज सेवी गुरिंदरजीत सिंह ने कहा कि सबसे पहले गुरु नानक देव जी के प्रकाश पूर्व और गुरुद्वारा साहिब की नई इमारत की सारी संगत को बहुत बहुत बधाई। उन्होंने कहा कि जो संगत दूर इलाको में स्थिति गुरूघर आने में असमर्थ थे, उनके लिए सैक्टर 10A में गुरूद्वारा साहिब का निर्माण किया गया है। यह पर सिख रहित मर्यादा अनुसार ही नितनेम और  शब्द कीर्तन किया जा रहा है रही। उन्होंने सभी को कहा के यह गुरुघर आ के पाठ कीर्तन सरवन करे और गुरुजी के विचारो को अपने जीवन में अपनाए।


आज के कार्यक्रम में लगभग 1000-1200 के करीब संगत आई थी। सभी के लिए लंगर का उचित प्रबंध था। सारी संगत ने खुले पंडाल में लंगर खाया। और सभी खुश थे कि उनके इलाक़े में गुरूद्वारा साहिब का निर्माण हुआ है। इस अवसर पर सरदार शेरदिल सिंह (प्रधान, गुरुद्वारा सब्जी मण्डी), सरदार हरिंदर सिंह (वाइस प्रेसिडेंट गुरदवारा न्यू कॉलोनी), सरदार जवाहर सिंह (प्रधान, गुरुद्वारा मदनपुरी), सरदार गुरिंदरजीत सिंह अर्जुन नगर  (समाजसेवी, गुरुग्राम) ने आ के गुरुद्वारा साहिब में माथा टेका। 


कार्यक्रम में सरदार इंद्रजीत सिंह, सरदार एसपी सिंह, Col बीएस थिंद, सरदार जे एस टांग, श्री संदीप बुनियानी, श्री प्रदीप गांधी, सरदार तेजा सिंह और साध संगत ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और तन मन धन से सेवा की। गुरुद्वारा कमेटी की तरफ से आई संगत, मीडिया कर्मियो का धन्यवाद किया। और आगे भी ऐसे सहयोग की आशा की।

Post a Comment

0 Comments