मुंबई में धमाल मचा रही है ऋतू सिंह और निसार खान की 'लंका में सीता', दर्शको का मिल रहा है खास रेस्पॉन्स

 मुंबई में धमाल मचा रही है ऋतू सिंह और निसार खान की 'लंका में सीता', दर्शको का मिल रहा है खास रेस्पॉन्स 



इस सप्ताह मुंबई में रिलीज़ हुई भोजपुरी फिल्म 'लंका में सीता' को दर्शको का बहुत ज्यादा प्यार मिल रहा है। मुंबई के सिनेमाघरों में फिल्म के शोज क़ाफी हॉउसफुल चल रहे है और थिएटर से बाहर निकल रहे फेन्स मिल की जमकर तारीफ़ भी कर रहे है। निसार खान और ऋतू सिंह की जोड़ी फिल्म में दर्शको का भरपूर मनोरंजन कर रही है वही फिल्म में दमदार एक्शन को काफी पसंद भी किया जा रहा है। 


फिल्म का निर्देशन मशहूर निर्देशक सुब्बाराव गोसांगी ने किया है जिन्होंने भोजपुरी कई सुपरस्टारों के साथ सुपरहिट फिल्मे दी है और अब निसार खान के साथ अपनी इस फिल्म को लेकर दर्शको के बीच आये है। 


फिल्म में निसार खान की दमदार एक्टिंग के लोग कायल हो रहे है। लोगो को निसार के एक्शन, डांस और अभिनय खूब पसंद आ रहा है। वही ऋतू सिंह की अदाकारी और खूबसूरती के लोग दीवाने हो रहे है। 


इस फिल्म का निर्माण तल्लापका सुरेंद्र रेड्डी ने किया है तो वही कई सुपर हिट भोजपुरी फिल्मो का निर्देशन कर चुके लेखक और निर्देशक सुब्बाराव गोसांगी  है। फिल्म के डीओपी प्रकाश है तो वही संगीत का जिम्मा मशहूर निर्देशक ओम झा ने लिया है। आर्ट डायरेक्टर शेरा है तो वही दमदार एक्शन का तड़का लगाएंगे सी.ऐच रामकृष्णा, फिल्म के एडिटर है संतोष हरवाडे। 


इस फिल्म में अन्य कलाकारों की बात करे तो निसार खान और ऋतू सिंह के साथ फिल्म में हैरी जोश,समर्थ चतुर्वेदी ,प्रकाश जैस, मंटू लाल ,रागिनी,साइना सिंह,अजय,पूजा,मास्टर शौर्य, शांति प्रिया और ग्लोरी मोहन्ता भी नजर आएँगे। इस फिल्म के प्रचारक संजय भूषण पटियाला है।

Post a Comment

0 Comments