सनातन धर्म में तुलसी विवाह का अधिक महत्व: नवीन गोयल

 


-तुलसी-शालीग्राम के विवाह में किया पूजन, एकादशी उद्यापन भी हुआ

-सनातनियों के हर घर, परिवार में मनाया जाना चाहिए यह पर्व

गुरुग्राम। शनिवार को सेक्टर-52 स्थित आरडी सिटी गेट नंबर-3 के पास वैद्य गोपाल दास की ओर से तुलसी विवाह एवं एकादशी उद्यापन का आयोजन किया गया। इस दौरान हवन का भी आयोजन किया गया। पर्यावरण संरक्षण विभाग भाजपा हरियाणा प्रमुख नवीन गोयल मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे।  


सभी क्षेत्रवासियों को तुलसी विवाह की शुभकामनाएं देते हुए नवीन गोयल ने कहा कि तुलसी विवाह का सनातन धर्म में बहुत अधिक महत्व है। यह हमारी धार्मिक आस्था और विश्वास का प्रतीक है। तुलसी जी का शालीग्राम के साथ विवाह हमारी पौराणिक परम्परा है। भगवान विष्णु के शालीग्राम रूप के साथ माता तुलसी का विवाह भी किया जाता है। तुलसी विवाह के माध्यम से हम सीधे भगवान का आह्वान करते हैं। श्री गोयल ने कहा कि हमारे हर घर में तुलसी जरूर विराजमान होनी चाहिए। जिस घर में तुलसी का वास होता है, उस घर में सुख-सुविधाओं में इजाफा होता है। तुलसी वाला घर स्वर्ग के समान मनाया गया है। नवीन गोयल ने माता तुलसी से प्रार्थना की कि हर घर में सुख, समृद्धि, शांति और आनंद का वास हो। सबका मंगल और कल्याण हो। उन्होंने कहा कि माता तुलसी को तप का बहुत अधिक ज्ञान था। इसलिए भगवान को भी उन्हें वरदान देना पड़ा। घर को स्वर्ग के समान बनाने के लिए हमें माता तुलसी को घर में विराजमान करना चाहिए। 

इस अवसर पर ऋषि अग्रवाल, सतीश तायल, हरीश यादव, नीरज गोयल, पंकज गोयल, सौरव गोयल, मुकेश गोयल, एमएल सिंगला, वीरेंद्र खुंगर, संदीप गुप्ता, रत्नलाल गुप्ता, अशोक बंसल, राजीव अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, अरविंद अग्रवाल, अरविंद अग्रवाल, जोगिंदर सोनी, हरीश गुप्ता, डॉ. सुरेश गुप्ता व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments