सभी भारतीयों को समान अधिकार दिलाने के लिए प्रयासरत रहती है भाजपा: नवीन गोयल

 सभी भारतीयों को समान अधिकार दिलाने के लिए प्रयासरत रहती है भाजपा: नवीन गोयल



-गुरुकमल में धूमधाम से मनाया उत्तराखंड का 22वां स्थापना दिवस

- बीजेपी एक मात्र पार्टी जिसने उत्तराखंड के साथियों के लिए उत्तराखंड प्रकोष्ठ गठित किया

गुरुग्राम। एक भारत, श्रेष्ठ भारत के तहत भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय गुरुकमल में उत्तराखंड का 22वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर उत्तराखंड के लोगों ने अपनी संस्कृति से रूबरू कराया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में पर्यावरण संरक्षण विभाग भाजपा हरियाणा प्रमुख नवीन गोयल ने शिरकत की। अध्यक्षता भाजपा प्रदेश सचिव समय सिंह भाटी ने की। 

उत्तराखंड के लोगों को उत्तराखंड दिवस की शुभकामनाएं देते हुए नवीन गोयल ने कहा कि भाजपा हमेशा ही एक भारत, श्रेष्ठ भारत के मार्ग पर चलते हुए अलग-अलग जगह से आए सभी भारतीयों को समान अधिकार दिलाने के लिए प्रयासरत रहती है। भाजपा एकमात्र पार्टी है, जहां उत्तराखंड के साथियों के लिए उत्तराखंड प्रकोष्ठ गठित किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ के निर्देशानुसार उन्होंने भाजपा प्रदेश कार्यालय में उत्तराखंड के भाइयों के साथ 22वें उत्तराखंड स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। उत्तराखण्ड देवभूमि है और वहां सभी पर्यावरण प्रेमी हैं। हरियाणा का पर्यावरण भी सही करना हम सबका कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष धनखड़ के निर्देशों पर चलते हुए लाखों पौधे  प्रदेश में लगाए हैं ताकि हरियाणा का पर्यावरण स्वच्छ हो सके। गोयल ने बताया कि अब प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने उन्हें पर्यावरण के अलावा एक भारत, श्रेष्ठ भारत के कार्यक्रमों के लिए बनाई गई कमेटी में शामिल कर नया दायित्व सौंपा है। 

नवीन गोयल के मुताबिक अब वे दूसरे राज्यों से आकर हरियाणा में रहने वाले लोगों के त्योहारों और वहां की संस्कृति को हरियाणा के कौने कौने में पहुंचाने का काम करेंगे, ताकि हरियाणा की जनता भी देश के अलग अलग हिस्सों में मनाए जाने वाले कार्यक्रमों और उनकी संस्कृति से रूबरू हो सके। उन्होंने कहा कि इन कार्यक्रमों के माध्यम से पूरे भारत को एक सूत्र में पिरोया जा सकेगा। 

भाजपा प्रदेश सचिव समय सिंह भाटी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक मात्र ऐसी पार्टी है जो परिवारवाद के खिलाफ है। सभी को समान अधिकार की बात करती है। भाजपा के उत्तराखंड में 8 साल के शासनकाल में हर गांव में बिजली पहुंचाई गई। प्रदेश का चहुंमुखी विकास किया जा रहा है। 



इस अवसर पर गुरुकमल कार्यालय के प्रदेश सचिव सुनील कोहली, प्रदेश संयोजक सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के सुनील राव, पूर्व आईटी प्रदेश संयोजक अरुण यादव, जिला उपाध्यक्ष राजेश अरोड़ा, उत्तराखंड प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक ओम प्रकाश भट्ट, प्रदेश सह संयोजक देवेंद्र सिंह नेगी, सुरेश काला प्रधान कुमाऊं भ्रातृ मंडल संरक्षक केशव दत्त शर्मा, महासचिव कर्ण सिंह बिष्ट, कुमाऊं भ्रातृ मंडल, नारायण सिंह रावत उपप्रधान गढ़वाल सभा, पुष्कर सिंह बिष्ट प्रधान उत्तराखण्ड सांस्कृतिक समिति, मनोज शर्मा, जिला संयोजक गंगा सिंह नेगी, सह संयोजक किशन सिंह बिष्ट, नंदन सिंह बिष्ट, देवभूमि जागृति मंच के प्रधान मोहन चंद तिवारी, महासचिव मानसिंह मनराल, अखिल भारतीय देवभूमि महासभा के प्रधान गोपाल रावत, राजेंद्र पाटनी व अन्य लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments