भाजपा जिला अध्यक्ष गार्गी कक्कड़ ने गुरुग्राम विधानसभा के चारों मंडलों में प्रवास कर की संगठनात्मक बैठक।

 भाजपा जिला अध्यक्ष गार्गी कक्कड़ ने गुरुग्राम विधानसभा के चारों मंडलों में प्रवास कर की संगठनात्मक बैठक।


गुरुग्राम: 19 नवंबर 2022



भाजपा जिला मीडिया प्रमुख अजीत यादव ने बताया कि जिला अध्यक्ष गार्गी कक्कड़ ने गुरुग्राम विधानसभा में 18 नवंबर को शीतला मंडल, अर्जुन मंडल, 19 नवंबर को सरस्वती मंडल एवं दयानंद मंडल  में प्रवास कर संगठनात्मक बैठके की। बैठकों के दौरान जिलाध्यक्ष गार्गी कक्कड़ ने  पूर्व में हुए संगठनात्मक कार्यों पर समीक्षा की एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की। बैठक में जिला अध्यक्ष गार्गी कक्कड़ ने आगामी होने वाले नगर निगम चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं से विचार विमर्श किया। और कहा कि सभी कार्यकर्ता अपने अपने मंडल क्षेत्र में व बूथ अध्यक्ष एवं शक्ति केंद्र प्रमुख अपने -अपने बूथ एवं शक्ति केंद्र पर सक्रिय रूप से लोगों के बीच में जाकर कार्य करें। 

ताकि आने वाले समय में नगर निगम चुनाव में हम सभी वार्डों में बड़ी जीत हासिल करें। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं की मन की बात भी जानी। मंडल बैठक के बाद उन्होंने मंडल में रहने वाले प्रमुख कार्यकर्ताओं से भी अलग से बैठक कर चुनाव की तैयारी को लेकर चर्चा की। बैठकों के उपरांत जिला अध्यक्ष गार्गी कक्कड़ ने मंडल में  विशिष्ट स्थानीय निवासियों के घर चाय पर चर्चा भी की। चर्चा के दौरान जिला अध्यक्ष ने भाजपा संगठन एवं सरकार के किए हुए जनहितैषी योजना एवं समाज में किये कार्यों को लेकर बातचीत की। बैठकों के दौरान जिला महामंत्री मनीष गाडौली, महेश यादव कार्टरपुरी, मंडल अध्यक्ष अभिषेक गुलाटी, प्रियव्रत कटारिया, नितिन शांडिल्य, श्रवन आहूजा, सभी मंडलों के महामंत्री, मोर्चा के मंडल अध्यक्ष, मंडलों में रहने वाले सभी विभाग एवं प्रकोष्ठ के संयोजक, सह संयोजक, सहित सभी मंडलों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments