गुरुग्राम : आज सिखो के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी का 553वा प्रकासकपूर्व है। इस अवसर पर गुरुद्वारों में कीर्तन दरबार सजाया गया। गुरुद्वारों में सुबह से ही संगतो का आना लगा रहा। वाहेगुरु जी का नाम जपते हुए प्रभात फेरी निकाली गई। साथ ही गुरुद्वारों में भक्तों के लिए लंगर का आयोजन किए गए।
आज गुरुग्राम में गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा न्यू कॉलोनी में गुरु नानक देव जी का प्रकाशपर्व मनाया गया। इस अवसर पर गुरुद्वारा के प्रधान सरदार सरबजीत सिंह ने समूह साध सांगत को वधाईयां दी। और गुरु नानक जी के विचारो को अपनाने के लिए कहा। उन्होंने बताया कि कई दिन से प्रभातफेरी निकाली जा रही थी। और आज सुबह की प्रभात फेरी में लगभग 500 के करीब संगत थी। और सुबह से दीवान सजाए गए और संगत आके गुरुजी को नतमस्तक हो रही है। साथ ही गुरुद्वारा साहिब में लंगर सुबह से चल रहे है।
गुरुद्वारा कमेटी के वाइस प्रेसिडेंट हरिंदर सिंह ने गुरुपूर्व की बधाई दी। और कहा कि गुरुद्वारा कमेटी द्वारा प्लास्टिक फ्री अभियान के तहत लंगर में जीरो प्लास्टिक इस्तेमाल हुआ। और पर्यावरण को बचने का उदेश दे प्रदूषण न फैलाने को कहा।
समाजसेवी गुरिंदरजीत सिंह (अर्जुन नगर, गुरुग्राम) भी शाम को गुरद्वारा साहिब में आके माथा टेका और गुरुघर की खुशियां प्राप्त की। उन्होंने संगत को गुरुपूर्व की बेअंत बेअंत वधाई दी। और सब को गुरुनानक देव जी के तीन बचन नाम जपो, सच्ची किरत करो और वंड के छको को अपनाने को कहा। साथ ही सब को प्रेम से मिलकर रखने को कहा।
हज़ारो की संख्या में संगत गुरूद्वारे आई और नमस्तक हुई, साथ ही लंगर भी खाया। corona काल के दो साल बाद इतने बड़े level पर गुरुपूर्व के उपलक्ष में गुरुद्वारा साहिब में प्रबंधक कमेटी की तरफ से प्रोग्राम का आयोजन किया गया। गुरुपूर्व में संगत का उत्साह देखते ही बनता था। और सब संगत खुश थी।
0 Comments