किसान कांग्रेस को लेकर के मुख्यालय में हुई बैठक में शामिल हुए अमित भारद्वाज



हरियाणा किसान कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव अमित भारद्वाज ने बताया कि कल 1 नवम्बर को दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय 24, अकबर रोड़ पर अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के राष्ट्रिय अध्यक्ष श्री सुखपाल सिंह खैरा जी द्वारा बुलाई गई बैठक में अपने साथियों के साथ शामिल हुआ। इस बैठक का उद्वेश्य आने वाले समय में संगठन बनाने को लेकर चर्चा करना था और देश के विभिन्न प्रदेशों से आए हुए नेता एवं कार्यकर्ता से सुझाव मांगे गए की कैसे हम किसान कांग्रेस को मजबूत करें। 



मैंने भी संगठन को लेकर अपने सुझाव रखे और यह तय हुआ कि बहुत जल्द हम कांग्रेस मुख्यालय में एक विशाल कांग्रेस सम्मेलन आयोजित करने जा रहे हैं जिसमें देश के सभी प्रदेशों से सब लोग हिस्सा लेंगे। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप कांग्रेस के राष्टीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी शामिल होंगे। चेयरमैन सुखपाल सिंह खैरा जी से चर्चा के दौरान यह स्पष्ट हुआ की इस कार्यक्रम के कुछ दिनों के बाद किसान कांग्रेस के संगठन की नई कार्यकारिणी घोषित हो जायेगी। इस कार्यक्रम के अयोजन की संभावना जताई जा रही है कि नवम्बर या दिसंबर में होगा।

Post a Comment

0 Comments