अहीर रेजीमेंट की मांग कर रहे लोगों पर लाठीचार्ज की कैप्टन अजय सिंह ने निंदा की

 अहीर रेजीमेंट की मांग कर रहे लोगों पर लाठीचार्ज की कैप्टन अजय सिंह ने निंदा की



गुरूग्राम। भारतीय सेना में अहीर रेजीमेंट की मांग को लेकर शांतिपूर्वक तरीके से धरने पर बैठे लोगों पर भाजपा के ईशारे पर गुरूग्राम पुलिस द्वारा लाठी चार्ज कर गिरफ्तार करना बडा ही निंदनीय है इसकी जितने कडे शब्दों में निंदा की जाए उतनी कम है। उक्त बातें कांग्रेस ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय चेयरमैन कैप्टन अजय सिंह यादव ने आज अपने गुरूग्राम स्थित झाडसा कार्यालय पर पत्रकार वार्ता के दौरान कही। श्री यादव ने कहा अहीर रेजीमेंट की पूरी संघर्ष कमेटी को गिरफ्तार कर लिया गया और पूरी रात थाने में रख कर मुकदमें दर्ज कर दिए। धरना स्थल को छावनी में तबदील कर दिया गया और गांव के अंदर जाकर बुर्जुगों तक को गिरफ्तार कर लिया गया। भाजपा सरकार तानाशाही रवैये पर चल रही है। जबकि भाजपा नेता और स्थानीय जनप्रतिनिधि चुपचाप तमाशा देख रहे हैं। कैप्टन अजय सिंह ने कहा अहीर रेजीमेंट हमारा हक है। देश की कुलजनसंख्या के लगभग 20 प्रतिशत अहीर समाज से हैं और 1857 की क्रांति, प्रथम विश्व युद्ध, द्वितीय विश्व युद्ध, नसीबपुर का युद्ध के अलावा रेजागंला युद्ध हो या फिर संसद पर हम्ला हो, अक्षरधाम पर हम्ला सभी में अहीरों ने शहादत दी है। इतनी शहादत देने के बाद भी आज तक अहीर रेजीमेंट नही बनाई गई है। इसलिए भारतीय सेना में अहीर रेजीमेंट का बना अति आवश्यक है। पूरे देश में अहीर रेजीमेंट की मांग उठ रही है। 

कैप्टन अजय सिंह ने कहा कि राहुल गांधी जी की भारत जोडो यात्रा को भारी समर्थन मिल रहा है। राहुल गांधी जी मंहगाई, बेरोजगारी, भष्ट्राचार, नीजीकरण इत्यादि सभी मुद्दों को उठा रहे हैं। जिसमें उन्हें गरीब, किसान, मजदूर, व्यापारी सभी का साथ मिल रहा है। क्योंकि राहुल गांधी जी देश को जोडना चाहते हैं जबकि भाजपा समाज में जहर घोलने का कार्य करती है। श्री यादव ने कहा किसानों को समय पर युरिया नही मिल रहा और इससे पहले डीएपी नही मिला था। देश में जातिगत जनगणना होना जरूरी है उसके बाद ही आरक्षण का सही अधिकार लोगों को मिल पाएगा। आरक्षण से पहले समाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक जानकारी होनी अति आवश्यक है। 

इस मौके पर उनके साथ वरिष्ठ कांग्रेस नेता पंकज डावर, पूर्व चेयरमैन कुलदीप कटारिया, गुडगांव उद्दोग एसोसिएशन के प्रधान प्रवीण यादव इत्यादि मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments