कहा बाबासाहेब के योगदान की बदौलत ही लागू हो पाया देश में संविधान
गुड़गांव 26 नवंबर
कमान सराय स्थित कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संविधान दिवस धूमधाम के साथ मनाया इस मौके पर सभी कार्यकर्ताओं ने बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर को पुष्पांजलि अर्पित करके उन्हें श्रद्धांजलि दी,
इस मौके पर मौजूद वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पंकज डावर ने अपने संबोधन में कहा कि आज हमारे देश के संविधान से बड़ा पूरे विश्व में किसी भी देश का संविधान नहीं है देश में संविधान लागू करने के पीछे हमारे पूर्वजों ने जो कुर्बानियां दी है आज वह सब इतिहास में मौजूद है पंकज डावर ने कहा कि संविधान विधाता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का योगदान हमारा देश कभी भूल नहीं सकता क्योंकि संविधान बनाने और उसे लागू करने के पीछे जो भूमिका डॉक्टर भीमराव अंबेडकर साहेब ने निभाई थी और जो संविधान उन्होंने देश में लागू कराया शायद उसी संविधान की बदौलत आज हमारा देश विकास के पथ पर इतनी तेजी से दौड़ रहा है.
पंकज डावर ने कहा कि बाबासाहेब ने संविधान बनाने के दौरान देश के सभी 36 बिरादरी सभी विभिन्न पहलुओं पर ध्यान रखा न्यायपालिका में किसी के साथ अन्याय ना हो इसका बखूबी ध्यान रखा गया इसी की बदौलत आज हमारे देश में जो संविधान आजादी के समय लागू हुआ था उसी संविधान के अनुसार आज कि हमारा देश आगे बढ़ रहा है, इस कार्यक्रम में पंकज डावर के साथ अशोक भास्कर, निर्मल यादव, सूबे सिंह यादव, पीएल कटारिया, विद्या सिंह समेत अन्य कार्यकर्ता गण मौजूद रहे,
0 Comments