गुरूकमल में दो दिसम्बर को मनाया जाएगा असम स्थापना दिवस
-एक भारत-श्रेष्ठ भारत कमेटी हरियाणा के सदस्य नवीन गोयल ने दी जानकारी
-लोकगीतों के माध्यम से असम की संस्कृति का होगा प्रदर्शन
गुरुग्राम। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की एक भारत-श्रेष्ठ भारत मुहिम के तहत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ के निर्देशानुसार आगामी 2 दिसम्बर को शाम 6:30 बजे गुरुकमल जिला भाजपा कार्यालय में असम स्थापना दिवस मनाया जाएगा। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा शिरकत करेंगे। यह जानकारी पर्यावरण संरक्षण विभाग भाजपा हरियाणा प्रमुख एवं एक भारत-श्रेष्ठ भारत कमेटी हरियाणा के सदस्य नवीन गोयल ने दी।
नवीन गोयल ने बताया कि इस कार्यक्रम में असम एसोसिएशन गुरुग्राम के अध्यक्ष जुगल किशोर महंता, उपाध्यक्ष प्रशंत बरुआ, असोमिया वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष पल्लब कुमार फुकन, सचिव त्रिदीप शर्मा की इस आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।
कार्यक्रम में सत्रिया संस्कृति केंद्र गुरुग्राम के छात्रों द्वारा पारंपरिक सत्रिया प्रदर्श किया जाएगा। इसके अलावा प्रसिद्ध असमिया लोक गायक शरत राग द्वारा संगीत प्रस्तुति करने के बाद पारंपरिक रात्रिभोज भी होगा। गुरुग्राम में रह रहे हर एक असम के सम्मानित जन को इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निमंत्रण है। उन्होंने कहा कि यह मात्र एक दिवसीय कार्यक्रम नहीं होगा, बल्कि हमारे सांस्कृतिक रिश्तों को मजबूती देने के प्रयास सफल करें।
0 Comments