कांग्रेस कार्यालय में धूमधाम से मनाया सोनिया गांधी का जन्मदिन
पंकज डावर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने काटा केक
गुड़गांव 9 दिसंबर
कांग्रेस के कमान सराय स्थित कार्यालय में कांग्रेसी नेता पंकज डावर ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर सोनिया गांधी का जन्मदिन धूमधाम के साथ मनाया, इस मौके पर सभी कार्यकर्ताओं ने मिलकर केक भी काटा,
इस मौके पर पंकज डावर ने कहा कि आज पूरे देश में कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता जगह जगह सोनिया गांधी का जन्मदिन मना रहे हैं, साथ ही हिमाचल में हुई कांग्रेस की बड़ी जीत की भी खुशी कार्यकर्ता मना रहे हैं,
इस मौके पर उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं का आवाहन करते हुए कहा कि हिमाचल चुनाव के बाद अब सभी कार्यकर्ता हरियाणा में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में अभी से जुट जाएं, और ज्यादा से ज्यादा संख्या में कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोड़ने का काम करें, पंकज डावर ने कहा कि हालांकि चुनाव अभी 2 साल बाद होंगे, लेकिन हरियाणा में कांग्रेस की लहर अभी से आ चुकी है, अब प्रदेश की जनता किसी भी हाल में भाजपा को सत्ता से बाहर करने का मन बना चुकी है,
जिस पार्टी ने भाजपा के खिलाफ चुनाव लड़ कर जनता का वोट हासिल किया और बाद में जनता को धोखा देकर उसी भाजपा को अपना समर्थन देकर सरकार बनवा दी अब जनता उस पार्टी को माफ करने वाली नहीं है,
अभी हाल ही में हरियाणा में हुए निकाय चुनाव में भी कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार सबसे अधिक चुनाव जीत कर आए हैं, ज्यादातर स्थानों पर जहां भाजपा अकेले चुनाव लड़ रही वहां भी भाजपा को हार का सामना करना पड़ा है जनता ने भाजपा को अब बता दिया है कि अब लोगों को झूठे वादे करके गुमराह करने वाले नेताओं की इस प्रदेश में नहीं चलने वाली है, इसलिए पार्टी के सभी कार्यकर्ता एकजुट हो जाएं और जनता के बीच जाकर कांग्रेस की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करें,
इस मौके पर पंकज डावर के साथ कांग्रेस नेता अशोक भास्कर, एडवोकेट सूबे सिंह यादव, युवा नेता भारत मदान मदान, पूजा शर्मा, निर्मल यादव, अमित कोचर, राजेश पटेल, दीपक यादव, जय सिंह हुड्डा, कृष्ण वाल्मीकि, राम नयन सिंह, जिया शर्मा, भावना राजपूत समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे,
फोटो कैप्शन
कांग्रेस कार्यालय में केक काटकर सोनिया गांधी का जन्मदिन मनाते कांग्रेसी कार्यकर्ता
0 Comments