मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण आर्गेनाइजेशन के विधानसभा उपाध्यक्ष अजय गुप्ता के निज निवास पर मानवाधिकार दिवस का आयोजन किया गया।।
अजय गुप्ता ने बताया कि जीवन में मानवाधिकार सर्वोपरी एवं सुरक्षा का द्वार है। मानवाधिकार दिवस मनाने का मकसद लोगो को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। मानवाधिकार में स्वास्थ्य, आर्थिक, सामाजिक और शिक्षा का अधिकार भी शामिल है।
अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग से जुड़े डॉक्टर अरमान राज आदित्य ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मानव अधिकारों का जितना क्षेत्र व्यापक है उतना ही पुराना इतिहास भी है। जो मानव की उत्पत्ति से ही प्रारंभ हुआ है। विश्व में समाज की संरचना के साथ उनका मुखिया अपने अधीनस्थ प्राणियों के संरक्षण का उत्तरदायी भी होता है। कि किसी भी व्यक्ति को उसके अधिकारों से वंचित करना, एक तरह से उनकी मानवीयता को चुनौती देना है।
मानवाधिकार, किसी भी इंसान की जिंदगी, आजादी, बराबरी और सम्मान का अधिकार है। इसलिए संपूर्ण विश्व में मानवीय अधिकारों को पहचान देने और वजूद को अस्तित्व में लाने के लिए यह दिवस मनाया जाता है। संपूर्ण विश्व में हो रहे जुल्मों-सितम को रोकने, उसके खिलाफ संघर्ष को नई आवाज देने में इस दिवस की महत्वपूर्ण भूमिका है। हम सबको इन अधिकारों की जानकारी होनी चाहिए। साथ ही हमें सभी के अधिकारों के लिए आगे आकर खड़ा होना चाहिए तथा इसके खिलाफ आवाज उठानी चाहिए।
इस सभा के आयोजन के दौरान,विधानसभा उपाध्यक्ष अजय गुप्ता, विश्व मानवाधिकार आयोग से जुड़े डॉक्टर अरमान राज आदित्य, राकेश शर्मा, गौरव कुमार जिंदल, संजय जीवली,विजय शर्मा, अभिषेक शर्मा एवं अन्य सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद थे।।
0 Comments