फतेहपुर :- कांग्रेस की प्रादेशिक भारत जोड़ो यात्रा का जिले में हुआ भव्य स्वागत
नफ़रत छोडो भारत जोड़ो सन्देश के साथ निकली कांग्रेस की पदयात्रा का लोगों नें किया समर्थन, जगह जगह फूल मालाओं से किया स्वागत
बहुआ में गुलाबी गैंग लोकतान्त्रिक अध्यक्ष व महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष हेमलता पटेल के साथ सैकड़ो महिलाओं ने यात्रा में किया प्रतिभाग
कांग्रेस की भारत यात्रा पहुंची फतेहपुर जहाँ प्रांतीय अध्यक्ष ने कहा नगर कि कांग्रेस निकाय चुनाव में ईमानदार प्रत्याशी दमखम से उतारेगी
यूपी के फतेहपुर में प्रादेशिक भारत जोड़ो यात्रा लेकर पहुंचे कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष का जिले में जोरदार स्वागत किया गया भारत जोड़ो यात्रा लेकर पहुंचे प्रांतीय अध्यक्ष शहर सहित ग्रामीण क्षेत्र में जोरदार स्वागत स्थानीय लोगों व कांग्रेस जनों ने किया | प्रांतीय अध्यक्ष अनिल यादव ने कहा कि इस बार नगर निकाय चुनाव में पूरे प्रदेश में ईमानदार प्रत्याशी सभी पदों पर उतारा जाएगा और नगर पालिका में नफरत छोड़ कर कांग्रेस का परचम जनता लहराएगी | जिले में कांग्रेस यात्रा लेकर पहुंचे प्रांतीय अध्यक्ष अनिल यादव का पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया साथ ही यह यात्रा शहर के बाकरगंज,ज्वालागंज,वर्मा चौराहा पटेल नगर होते हुए विद्यार्थी चौराहा पहुंचा और उसके बाद काफिला बहुआ के लिए निकल गया।
बहुआ कस्बे पहुंची भारत जोड़ो यात्रा का गुलाबी गैंग लोकतान्त्रिक की अध्यक्ष व कांग्रेस महिला की कमांडर हेमलता पटेल के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने जोरदार स्वागत किया। बहुआ से अध्यक्ष पद की दावेदारी कर रहीं आफरीन,अब्दुल हमीद फौजी व दीप्ति नें जनसभा का आयोजन किया |भारत जोड़ो यात्रा में जिलाध्यक्ष अखिलेश पाण्डेय ,सदाशिव यादव,शिवाकांत तिवारी,ओमप्रकाश गिहार,राजन तिवारी, उदित अवस्थी,मोहसिन खान,अभिमन्यु सिंह सहित सैकड़ों की तादाद में कांग्रेसी नेता मौजूद रहे।
0 Comments