नगर निकाय चुनाव को लेकर भाजपा की बैठक वार्ड होंगे मजबूत
रिपोर्ट :- (सचिन त्यागी )
नगर निकाय चुनाव को लेकर भाजपा पदाधिकारियों ने बागपत जनपद कार्यालय पर बैठक की। जिसमें आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर विस्तृत चर्चा की गयी। बैठक में वार्ड मजबूत बनाने पर जोर दिया गया।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिला अध्यक्ष सूरजपाल सिंह ने कहा कि चुनाव के लिए बूथ समिति, मंडल समिति और सेक्टर कमेटी को मजबूत किया जाएगा। निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर सप्ताह में एक दिन जिला और क्षेत्र के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक होगी। उन्होंने बताया कि अधिसूचना जारी होने के बाद अलग अलग स्तर पर स्क्रीनिंग कमेटी बनाई जायेगी, जो प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया होगी। उस चयन प्रक्रिया को पूरा करके मजबूती के साथ हम नगर निकाय चुनाव में जाएंगे। कहा कि नगर पालिका, नगर पंचायत को लेकर हम मजबूती से चुनाव लड़ेंगे। बैठक का संचालन जिला महामंत्री एवं कार्यालय प्रभारी विनोद बाल्मीकि ने किया। इस मौके पर पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं बड़ौत नगर निकाय चुनाव प्रभारी बंसत त्यागी,, पूर्व विधायक लोकेश दीक्षित, सासंद प्रतिनिधि प्रदीप ठाकुर, सुदेश चैहान, सतेन्द्र पंवार, नगर निकाय चुनाव संयोजक डॉ विनय त्यागी के साथ सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।
0 Comments