भारत जोड़ो यात्रा की सफलता की प्रतिफल है हिमाचल में कांग्रेस की विजय: धर्मेंद्र मिश्रा

 भारत जोड़ो यात्रा की सफलता की प्रतिफल है हिमाचल में कांग्रेस की विजय: धर्मेंद्र मिश्रा



गुरुग्राम: कांग्रेस के वरिष्ठ युवा नेता धर्मेंद्र मिश्रा ने हिमाचल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत पर खुशी व्यक्त करते हुए हिमाचल कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों, सभी नवनिर्वाचित विधायकों और कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व को हार्दिक शुभकामनाएं दी है। धर्मेंद्र मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस द्वारा पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में पूरे देश में चलाई जा रही भारत जोड़ो यात्रा की सफलता के परिणाम के रूप में हिमाचल में कांग्रेस की अप्रत्याशित जीत हुई है। उन्होंने कहा कि देश की जनता भाजपा की जनविरोधी नीतियों से त्रस्त हो चुकी है। इसी का परिणाम रहा कि हिमाचल की जनता ने कांग्रेस का साथ दिया।  

भाजपा को दिल्ली नगर निगम और हिमाचल में मिली हार ने साबित कर दिया कि अब देश में भाजपा सरकार का काउंटडाउन शुरू हो गया है। धर्मेंद्र मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से पूरे देश को संदेश दे रहे हैं कि अब यह वक्त भारत को बदलने का है। सबको एक साथ लेकर चलने का है। इसका सफल परिणाम प्राप्त होना शुरू हो चुका है और आगामी 2024 लोकसभा चुनाव में निश्चित ही केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनेगी। धर्मेंद्र मिश्रा ने कहा कि हरियाणा में हाल ही में संपन्न हुए पंचायत और जिला परिषद चुनावों में भी हरियाणा की जनता ने भाजपा को आईना दिखाते हुए कांग्रेस को जनादेश दिया। पंचायत और जिला परिषद के चुनाव आगामी हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए सेमीफाइनल साबित हुए हैं। इसलिए यह भी निश्चित है कि अगले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को विजय मिलेगी और हरियाणा में भी पार्टी की सरकार होगी।

Post a Comment

0 Comments