पीड़ित मानव की सेवा हेतु सदैव तत्पर रहे - वी के लाडिया

पीड़ित मानव की सेवा हेतु सदैव तत्पर रहे - वी के लाडिया



लायंस क्लब इंटरनेशनल के अंतरराष्ट्रीय निदेशक  एमजेएफ लॉयन वीके लाडिया, पूर्व प्रांतपाल एमजेएफ लॉयन अनिल नाहर , पूर्व प्रांतपाल एमजेएफ़ लॉयन अरविंद शर्मा  का आज अल्पप्रवास पर विजयनगर आगमन के दौरान लायंस क्लब बिजयनगर रॉयल द्वारा भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम के दौरान लायंस क्लब के संभागीय अध्यक्ष लॉयन  दीपक महेश्वरी व क्षेत्रीय अध्यक्ष लॉयन अमित लोढ़ा ने स्थानीय क्लब की सभी गतिविधियों के बारे में अवगत कराया।समारोह को संबोधित करते हुए अंतराष्ट्रीय निदेशक लाडिया ने कहा की लॉयन साथी पीड़ित मानव की सेवा हेतु सदैव तन मन धन से तत्पर रहे। 

कार्यक्रम के दौरान लायंस क्लब इंटरनेशनल के अंतरराष्ट्रीय निर्देशक लॉयन वीके लीडिया ने रीजन चेयरमैन दीपक महेश्वरी, जोन चेयरमैन अमित लोढ़ा, लायंस क्लब क्लासिक  अध्यक्ष आशीष सांड, लायंस क्लब रॉयल के सचिव शांतिलाल चपलोत को उत्कृष्ट  सेवा कार्यों हेतु अंतर्राष्ट्रीय पिन लगाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान   लायन मूलचंद नाबेडा , लायन निहालचंद भटेवडा,  लॉयन देवेंद्र रांका , लॉयन ज्ञानचंद प्रजापत, लॉयन सुरेंद्र सिंघवी, लॉयन अभिषेक राका,लॉयन अमित अब्बानी, लियो नवीन चोपड़ा,  लियो अंकुश मुणोत,  लियो अक्षत जैन, लियो आकाश गोखरू सहित अन्य कई सदस्य उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments