अरावली पर्वतमाला में सरकार द्वारा किए जा रहे कूड़े के डंप को लेकर नन्ही सृष्टी गुलाटी ने किया लोगो को जागरूक। अरावली पर्वतमाला फरीदाबाद के लिए कितनी जरूरी है यह तो हम सभी को पता है। अरावली पर्वतमाला से फरीदाबाद में बहुत हरियाली भी है। सरकार द्वारा अरावली पर्वतमाला में कूड़े के डंप को लेकर लोगो मे गुस्सा है। लोग अपने स्तर पर इसका विरोध भी कर रहे है। लोगो का कहना है जिस तरह बंधवाड़ी में कूड़े का पहाड़ खड़ा हो गया है। वहा पर वन्य जीवो का भी बुरा हाल है। इसके साथ ही भूमिगत जल भी दूषित हो रहा है। वह पर अब कूड़े डालने की जगह नही बची है। अब सरकार कूड़े के डंप को लेकर एक नई रणनीति लाई हैं। अरावली पर्वतमाला के पास कूड़े को डाला जाए। इसका सभी विरोध कर रहे है।
अपने स्तर पर लोगो को जागरूक कर रहे हैं।इन्ही में से एक है फरीदाबाद की सबसे छोटी समाज सेविका ओर रिकॉर्ड गर्ल सृष्टी गुलाटी। जो अपने पिता के साथ मिलकर अनोखे अंदाज में सभी को जागरूक कर रही है। नन्ही सृष्टी गुलाटी का कहना है कि अरावली में कचरा घर हरगिज़ नही बनने देंगे। सृष्टी अपने मासूम अंदाज में कहती हैं कि अरावली में सबसे ज्यादा हरियाली है। इनको खत्म ना करो।
नन्ही सृष्टी गुलाटी सेव अरावली संस्था के सदस्यों के साथ मिलकर फरीदाबाद के बी.के. चौक पर अपने पिता प्रवीन गुलाटी, कृष्णा रावत, कृष्णा जगिया, प्रदीप आदि के साथ मिलकर लोगो को बैनर के साथ जागरूक कर रही हैं। सभी लोगो ने नन्ही बेटी के इस प्रयास की सराहना की ओर कहा कि हम सभी को इस बेटी से प्रेणना लेनी चाहिए। कृष्णा रावत ने कहा की बच्चो की बातों का सभी पर गहरा असर पड़ता है। नन्ही सृष्टि गुलाटी पर्यावरण के क्षेत्र में भी योगदान देती हैं। समय समय पर पौधरोपण भी करती है। सेव अरावली के सभी सदस्यों ने सृष्टी के साथ मिलकर आगे ओर भी नेक कार्य करने के लिए कहा। सेव अरावली सुरक्षित अरावली।
0 Comments