भारत विकास परिषद द्वारा लगाऐ गऐ सवास्थ शिविर में छह सौ नागरिकों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ



भारत विकास परिषद द्वारा लगाऐ गऐ सवास्थ शिविर में छह सौ नागरिकों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ


गुरूग्राम:- गुरू गोविन्द सिंह जयन्ती के अवसर पर भारत विकास परिषद कल्पना चावला शाखा की और से आयोजित स्वास्थ्य शिविर में आज छह सौ से अधिक नागरिकों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया।



         भारत विकास परिषद कल्पना चावला शाखा के प्रवक्ता राजीव मित्तल द्वारा मीङीया को जानकारी देते हुए बताया कि गुरू गोविन्द सिंह जयन्ती के अवसर पर अल्ट्रा केयर होस्पिटल अशोक विहार के जनरल फीजीशीयन वरिष्ठ ङा. नरेन्द्र यादव और स्ञी रोग विशेषज्ञ गोल्ङ मैङलिस्ट ङा. सुमन यादव ने अपनी पूरी टीम के साथ इस स्वास्थय शिविर में अपनी नि:शुल्क सेवाऐ दी। अशोक विहार स्थित पूर्व ङिप्टी मेयर परमिन्दर कटारिया के कार्यालय पर आयोजित इस शिविर में मुख्य अतिथि सिविल सर्जन ङा. वीरेन्द्र यादव तथा विशिष्ट अतिथि ङिप्टी सी एम ओ ङा. अनुज गर्ग रहे। स्वास्थय शिविर में उपस्थित समूह को सम्बोधित करते हुए सिविल सर्जन ङा. वीरेन्द्र यादव ने कहा कि सम्पूर्ण भारत वर्ष में स्वास्थय सेवाओ हेतु भारत विकास परिषद का योगदान सराहनीय है, आज समाज को दधिची की तरह अन्य जरूरतमंद लोगो की मदद हेतु आगे आने की प्रबल आवश्यकता है। जिस हेतु प्रचार के साथ ही जन जागरूकता चलाऐ जाना आवश्यक है। पूर्व ङिप्टी मेयर परमिन्दर कटारिया ने कहा कि स्वास्थ्य और शिक्षा हेतु उनसे जो भी प्रयास होगा वह करेंगे, उस हेतु मंच कोई भी हो समाजसेवा के इस अहम आवश्यकता मे कोई कमी आने नही देंगे। शाखा की अध्यक्षा कुसुम गर्ग ने पूरी ङाक्टर टीम तथा सभी अतिथियों का शिविर के सफल आयोजन हेतु हार्दिक आभार प्रकट किया। शिविर का समापन वन्देमातरम गान करके किया गया।



       आयोजन में भारत विकास परिषद जिला अध्यक्ष रिषी अग्रवाल, कल्पना चावला शाखा की अध्यक्षा कुसुम गर्ग, सचिव अनु आनन्द, महिला संयोजिका प्रिया पुष्करणा, कोषाध्यक्षा आदर्श आर्या, हरि तलवाङिया, जुगल रैना, सुरेन्द्र मनचंदा, देशराज कालरा, अमित गुप्ता , महेश, बी एल अग्रवाल, रीना अरोरा, बबीता गुप्ता, अनुपमा अग्रवाल , दीपा, अर्चना गैरा, कुसुम गुप्ता,पायल, सोनिया , अलका अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।




Post a Comment

0 Comments