जन्मदिन पर पौधरोपण कर पर्यावरण को बचाने का दिया संदेश

 जन्मदिन पर पौधरोपण कर पर्यावरण को बचाने का दिया संदेश



गुरुग्राम : (06.12.2022) आज समाजसेवी गुरिंदरजीत सिंह ने अपने जन्मदिन पर अपने परिवार के साथ पौधारोपण किया। शहर के वार्ड 16 में रहने वाले गुरिंदरजीत सिंह अर्जुन नगर ने अपने जन्मदिवस पर पौधारोपण कर लोगों को प्रकृति के संरक्षण का संदेश दिया है।  यह कार्यक्रम उन्होंने अपने घर पर ही किया। पौधारोपण कार्यक्रम में घर के सभी सदस्यों ने हिस्सा लिया। कई लोग जन्मदिन पर बधाई देने आए। उन्होंने कहा कि लोग और अन्य कार्यों पर हजारों रुपए खर्च करता है। पर हमे अपने धन को फिजूल खर्ची न कर, हमें प्रकृति के प्रति जागरूक होकर अधिक से अधिक पौधारोपण करना चाहिए। इस मौके पर उनकी सासु मां श्रीमति संतोष कुमारी, ससुर श्री राम लाल खन्ना, धर्मपत्नी किरण, सपुत्र तरनजीत सिंह, ज्योति ढींगरा ने भी अपने जन्मदिन पर पौधारोपण करने का संकल्प लिया।


समाजसेवी गुरिंदरजीत सिंह ने बताया कि कुछ लोग सिर्फ पर्यावरण को बचाने का ढोंग करते है।  उन्होंने बताया कि आज इतना प्रदूषण होने से लोगों को सांस लेने में खासा तकलीफ होती है और लोग समस्या से मुक्ति के लिए पेड़ नही लगाते बल्कि समस्याओं का 40 फीट का पुतला फूक और प्रदूषण कर गुरुग्राम की जनता को परेशान कर रहे है। ऐसा करना उनके लिए मनोरंजन होगा, पर अगर वाकए उन लोगो को गुरुग्राम के लोगो की फिक्र है तो वो पौधे लगाते, सफाई करते,  न की नौटंकी कर 40 फीट का पुतला फूंकते।


गुरिंदरजीत सिंह ने बताया कि 40 फीट का समस्याओं पुतला फूकने से प्रदूषण भरे वातावरण में चारो से ओर धुआं ही धुआं हो गया। जिससे मन में ख्याल आया कि प्रदूषण से बचने और प्रकृति की सुंदरता को बचाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने जन्मदिन पर पौधारोपण के लिए प्रेरित करेंगे। और इसी लिए उन्होंने दो एक से पौधे एक अपनें नाम का और एक अपने जुड़वा भाई इंजिनियर रविंदरजीत सिंह के नाम का लगता है। उन्होंने कहा कि प्रभू सबको वातावरण और प्रकृति के लिए जागरुक करे।

Post a Comment

0 Comments