हरियाणा में आ रही ऐतिहासिक भारत जोड़ो यात्रा का जोरदार व भव्य स्वागत होगा : अमित भारद्वाज
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष माननीय श्री राहुल गांधी जी के नेतृत्व में 21 दिसंबर को हरियाणा फिरोजपुर झिरका से प्रवेश करने वाली भारत जोड़ो यात्रा का रूट निरीक्षण करने पहुंचे आदरणीय राज्यसभा सांसद चौधरी दीपेंद्र हुड्डा, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौ०उदयभान जी,कांग्रेस के कार्यकरी अध्यक्ष श्री जितेन्द्र भारद्वाज, हरियाणा यात्रा के संयोजक राव दान सिंह साथ में मौजूद रहे महताब अहमद व कांग्रेस के अन्य साथी मौजूद रहें।
किसान कांग्रेस हरियाणा के पूर्व प्रदेश महाशचिव अमित भारद्वाज ने कहा की कल देर शाम गुड़गांव के सोहना क्षेत्र में भारत जोड़ो यात्रा के मार्ग, विश्राम,भोजन आदि से जुड़ी तमाम व्यवस्थाओं की निरीक्षण करने पहुंचे राज्यसभा सांसद चौधरी दीपेंद्र हुड्डा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौ. उदयभान, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौ०उदय भान जी,कांग्रेस के कार्यकरी अध्यक्ष जितेन्द्र भारद्वाज व पार्टी के अन्य स्थानीय नेताओं-कार्यकर्ताओं के साथ इसकी चर्चा की गई। राज्यसभा सांसद श्री दीपेंद्र हुड्डा जी ने पार्टी के स्थानीय नेताओं-कार्यकर्ताओं को इस यात्रा से जुड़े जरूरी निर्देश भी दिए।
कांग्रेस नेता अमित भारद्वाज ने आगे कहा इस यात्रा के स्वागत के लिये गुड़गांव सहित प्रदेशभर में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। इस यात्रा के प्रति प्रदेश में भारी उत्साह है।
बेरोजगारी, महंगाई से त्रस्त जनता हरियाणा में अभूतपूर्व भागीदारी के लिए तैयार है। महंगाई, बेरोजगारी के खिलाफ राहुल गांधी जी के नेतृत्व में जारी यात्रा का हरियाणा में लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
अमित भारद्वाज जी ने आगे इस यात्रा के तैयारी को लेकर बताया की श्री राहुल गांधी जी के नेतृत्व में 21 दिसंबर को हरियाणा आ रही भारत जोड़ो यात्रा का जोरदार,ऐतिहासिक व भव्य स्वागत होगा।
0 Comments