हिमाचल प्रदेश के नतीजों से भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है: पंकज डावर

 गुरूग्राम। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी को जीत मिलने के बाद कांग्रेस ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय चेयरमैन एवं पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव के गुरूग्राम स्थित कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्र मनाया और एक दूसरे को लड्डू खिलाकर खुशी का इजहार किया। 

कैप्टन अजय सिंह यादव ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा हिमाचल प्रदेश की जीत पर मैं सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देता हूं और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खडगे, प्रियंका गांधी सभी का आभार व्यक्त करता हूं। उन्होंने कहा यह जीत हिमाचल की जनता की है। हिमाचल की जनता मंहगाई, बेरोजगारी, भष्ट्राचार और अगिनपथ जैसी योजनाओं से तंग आ चुकी थी इसलिए उन्होंने कांग्रेस पार्टी को चुना है। जनता ने समाज को बांटने वाली पार्टी को बदलकर देश को जोडने वाली पार्टी को चुना है। कांग्रेस ने हिमाचल की जनता को 10 गारंटी देने का वायदा किया था जिसको जल्द पूरा करवाया जाएगा। 

कैप्टन अजय सिंह ने कहा चुनाव नतीजों ने यह भी बता दिया कि आम आदमी पार्टी तो भाजपा की बी टीम है जो केवल कांग्रेस के मतों को नुक्सान पंहूचाने के लिए चुनाव मैदान में उतरती है। श्री यादव ने बताया अरविंद केजरीवाल ने गुजरात में कहा था मैं लिखकर देता हूं कि गुजरात में आम आदमी की सरकार बनेगी जबकि चुनाव के परिणामों ने बता दिया कि गुजरात में भाजपा की बी टीम के रूप में कार्य किया और कांग्रेस को नुक्सान पंहूचाया है। उन्होने कहा केवल गुजरात को छोडकर उपचुनाव में भी भाजपा को हार का सामना करना पडा है। चाहे उत्तर प्रदेश हो, ओडिसा हो, राजस्थान हो या फिर छत्तीसगढ हो। 



कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पंकज डावर ने कहा हिमाचल प्रदेश के नतीजों से भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। जनता समझ चुकी है उनको कोई भला कर सकती है तो केवल कांग्रेस पार्टी ही कर सकती है। अगले वर्ष गुरूग्राम में भी निगम चुनाव होने हैं जिनमें कांग्रेस पार्टी की विजय होगी और 2024 में होने वाले हरियाणा के विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस पार्टी पूर्ण बहूमत से अपनी सरकार बनाएगी।

इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता पंकज डावर, गुडगांव उद्दोग एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रवीण यादव, कांग्रेस के युवा नेता भारत मदान, रमेश खंडेवला, कांग्रेस ओबीसी सैल के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार, ईश्वर सुलतानिया, अमित गुजर बिस्सर, राजेश पटेल, दीपक सिकोहपुर, राजबीर शर्मा, राधे नंबरदार इत्यादि मौजूद रहे।


फोटो कैप्शन : हिमाचल प्रदेश में हुई कांग्रेस पार्टी की जीत पर पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव को लड्डू खिलाते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पंकज डावर।

Post a Comment

0 Comments