द्रोणाचार्य गवर्नमेंट कॉलेज में सुभाष चंद्र बोस की 127वीं जयंती मनाई गई।

 द्रोणाचार्य गवर्नमेंट कॉलेज गुरुग्राम में आज स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस की 127वीं जयंती मनाई गई।इस मौके पर कॉलेज प्राचार्य डॉ विरेंद्र अंतिल ने नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हे न केवल याद किया अपितु उनकी शान में विद्यार्थियों को अभिप्रेरित भी किया।मौके पर बोलते हुए प्राचार्य ने बताया कि यह मूर्ति गत वर्ष कलिंगा फाउंडेशन द्वारा स्थापित की गई थी।



तब से यह कार्यक्रम लगातार अपनी भव्यता को प्राप्त करता जा रहा है।मीडिया के कई समूह इस दौरान कार्यक्रम की शोभा बढ़ाते हुए दिखाई दिए।कॉलेज अनुशासन एवं मीडिया अधिकारी प्रोफेसर लीलमणी गौड़ ने अपने साक्षात्कार में बताया कि नेता जी हमारी युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।उन्होंने द्वितीय विश्व युद्ध में अंग्रेजी शासन का बहिष्कार करते हुए जापान में आजाद हिंद फौज बना कर देश से अंग्रेजो की नींव हिला दी थी। 

प्रो राजकुमार शर्मा ने साक्षात्कार में बताया कि नेता जी द्वारा स्थापित मापदंडों को अपना कर हमारे विद्यार्थी स्वावलंबी बन सकते हैं।कार्यक्रम में कॉलेज के प्राध्यापक डॉ करतार सिंह के अलावा डॉ राजकुमार शर्मा, प्रो सुशील सैनी, डॉ कर्मवीर, डॉ सीमा चौधरी, प्रो भूप सिंह आदि ने भी नेता जी को माल्यार्पण की।इस मौके पर कलिंगा फाउंडेशन द्वारा पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया।फाउंडेशन के अध्यक्ष अक्षय सामल ने कहा कि अगली बार नेता जी के सम्मान में बड़ा समारोह आयोजित किया जाएगा।इस बार विद्यार्थियों की परीक्षा के मद्देनजर कार्यक्रम को सीमित रखा गया।

कार्यक्रम के दौरान कॉलेज गान पर भी चर्चा हुई।बताते चलें कि द्रोणाचार्य गवर्नमेंट कॉलेज,हरियाणा का पहला ऐसा कॉलेज है जिसने अपना कॉलेज गान तैयार किया है,जिसे हर कार्यक्रम से पहले गाया जाता है ।कार्यक्रम के उपरांत अल्पाहार की व्यवस्था भी की गई। अंत में प्राचार्य ने सभी स्टाफ सदस्यों ,विद्यार्थियों एवं मीडिया कर्मियों का धन्यवाद भी ज्ञापित किया।

Post a Comment

0 Comments