19 मार्च को होगा स्वास्तिक संस्था द्वारा 21 जरूरतमंद बेटियों का विवाह

 19 मार्च को होगा स्वास्तिक संस्था द्वारा 21 जरूरतमंद बेटियों का विवाह



-साल 2023 की शुरुआत में ही संस्था ने बैठक कर लिया निर्णय    

-संस्था ने पहले सामूहिक विवाह समारोह में 21 बेटियों के विवाह का लक्ष्य

गुरुग्राम। पंच तत्व सेवा (पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु और आकाश) को समर्पित संस्था स्वास्तिक फाउंडेशन ने साल की शुरुआत में ही निर्णय लिया है कि मार्च 2023 में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया जाएगा। 19 मार्च का दिन इसके लिए निर्धारित किया गया है। इस समारोह में 21 बेटियों का विवाह संस्था की ओर से किया जाएगा। स्वास्तिक फाउंडेशन का यह पहला सामूहिक विवाह समारोह होगा।

बैठक की अध्यक्षता संस्था के संरक्षक बनवारी लाल सैनी व सुमेर सिंह तंवर ने की। बैठक में संस्था से जुड़े सभी पर्यावरण प्रेमियों ने एक दूसरे को नव वर्ष की बधाई दी। इसके बाद वर्ष 2023 में होने वाले सभी धर्मों की जरुरतमंद बेटियों के सामूहिक विवाह समारोह पर विचार-विमर्श हुआ। जिसमें सभी पर्यावरण प्रेमियों की सहमति से 19 मार्च 2023 (रविवार) को 21 बेटियों का सामूहिक विवाह करने का निर्णय लिया गया। 

स्वास्तिक फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष राज सैनी बिसरवाल ने बताया कि संस्था की ओर से सभी बेटियों को नया जीवन प्रारंभ करने के लिए घरेलू जरूरत का सारा सामान दिया जाएगा। सामूहिक विवाह समारोह में रजिस्ट्रेशन प्रारंभ हो गए हैं जो कोई भी रजिस्ट्रेशन करवाना चाहते हैं वे जल्द से जल्द संपर्क कर आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपना रजिस्ट्रेशन करवा लें। बैठक में संस्था के महासचिव राजेश, हितेश सैनी, पवन शर्मा, मनोज तंवर, ललित कटारिया, शिव मौर्या, विक्रम सैनी, अनूप, लक्ष्य अरोड़ा, अरुण बॉक्सर, रेखा सैनी, पॉस्को कमेटी सदस्य नीलम सैनी, लाला मुलाहेड़ा, अमित मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments