थाना समाधान दिवस पर सुलझे 24 विवाद
रिपोर्ट :--सचिन त्यागी
बागपत जिले में थाना दिवस पर पुलिस ने 24 शिकायतों का एक दिन में निस्तारण कर दिया। एसपी ने सभी थानों को समाधान दिवस पर फरियादियों की समस्या निस्तारण के सख्त निर्देश दिये थे। जिले भर के 11 थानों पर 44 शिकायतें पहुंची थी।
बागपत पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने शनिवार को कई थानों का निरिक्षण किया। इस दौरान थाने पर लगाए गये थाना दिवस पर आयी शिकायतों को तुरन्त दुर करने के निर्देश दिये गये। नीरज कुमार जादौन ने कई थानों पर पहुंचकर थाना दिवस का निरीक्षण किया। जिले भर के 11 थानों पर शनिवार को 44 शिकायतें दर्ज की गयी थी। विवाद सम्बन्धित शिकायतों को चिन्हित कर उसमें से 24 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। इसके साथ ही शेष शिकायतों का शीघ्र निस्तारण करने के दिशा निर्देश दिये गये। पुलिस अधीक्षक दोपहर बाद छपरौली थाने का वार्षिक निरिक्षण करने पहुंचे और उन्होंने अभिलेखों के रख रखाव,जनसुनवाई डेस्क, महिला हैल्प डेस्क, मालखाना, कर्मचारी बैरक व मैस आदि का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ग्राम प्रहरियों की समस्याएं भी सुनी।
0 Comments