74 वें गणतंत्र दिवस पर पूर्व आरडब्ल्यूए प्रधान नरेश कटारिया ने निकाली तिरंगा यात्रा।
गुरुग्राम: 26 जनवरी गणतंत्र दिवस को लेकर नगर निगम वार्ड नंबर 14 से पूर्व आरडब्ल्यूए प्रधान सेक्टर 9 नरेश कटारिया ने तिरंगा यात्रा गली नंबर 12 से निकाली, जो कि गली नंबर 9,8,7,6, 5, 3, 2, 1 और अंबेडकर नगर होते हुए सेक्टर 9 के कम्युनिटी सेंटर में समापन किया। जिसमें सैकड़ों की तादात में लोगों ने भाग लिया। जहां पर उन्होंने झंडा फहराया। साथ में नरेश कटारिया ने कहा कि आज का दिन हमारे देश के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। जिस प्रकार से 15 अगस्त 1947 में भारत को आजादी मिली उसी प्रकार से संविधान 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया। जिसे हम आज गणतंत्र दिवस के रूप में मनाते हैं।
हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लक्ष्य है। कि हर घर तिरंगा ...उसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए हमने 15 अगस्त की तरह 26 जनवरी को भी आज तिरंगा यात्रा निकाली। जिसमें लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। पूर्व प्रधान आरडब्लूए नरेश कटारिया ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज एक अपने आप में खुशी का दिन है और हमें आज के दिन से कई चीजें सीखनी चाहिए। जिस प्रकार से बाबा भीमराव अंबेडकर ने हमें जो रास्ता दिखाया है। हमें उस पर चलकर देश का नाम रोशन करना चाहिए। संविधान के सभी नियमों का पालन करना चाहिए। आए होंगे तिरंगा यात्रा में सभी प्रवासी लोगों का मैं तहे दिल से धन्यवाद करता हूं और आप मेरे साथ हैं मैं हमेशा आपके साथ कदम से कदम मिलाकर खड़ा रहूंगा
0 Comments