जयवीर यादव ने किया डॉ सुधा यादव का अभिनंदन समारोह

विपुल वर्ल्ड सोसाइटी में जयवीर यादव ने किया डॉ सुधा यादव का अभिनंदन समारोह

गुरुग्राम 



केंद्रीय संसदीय बोर्ड व चुनाव समिति की सदस्य तथा पूर्व सांसद डॉ सुधा यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान बनी है। भाजपा की आठ साल की सरकार में देश को नई दिशा मिली। आज भारत को कई राष्ट्र उम्मीद भरी नजरों से देख रहे हैं। धारा 370 को खत्म कर भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने देश में एक नई मिसाल कायम की। डॉ सुधा यादव शनिवार को फाजिलपुर रोड पर विपुल वर्ल्ड सोसायटी में अपने अभिनंदन समारोह में बोल रही थी। समारोह का आयोजन विपुल वर्ल्ड सोसायटी आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष जयवीर यादव ने किया। डॉ सुधा यादव ने जयवीर यादव को शुभकामनाएं देते हुए मान सम्मान देने के लिए ग्रामीणों और आरडब्लूए प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों और आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों ने डॉ सुधा यादव को भारतीय संस्कृति की प्रतीक पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया महिलाओं ने डॉ सुधा यादव को शाल भेंट कर स्वागत किया।


डॉ सुधा यादव ने कहा कि पिछले आठ साल से देश में भाजपा की सरकार चल रही है। यह सरकार आप सब के सहयोग से चल रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में व्यवस्थाओं को बदलकर उन में आमूलचूल परिवर्तन किए गए। वर्षों से लंबित समस्याओं का समाधान करते हुए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश की एक अलग छवि और अलग पहचान बनाने का काम किया। भाजपा की सरकार देश में बनाने के लिए आप सबकी महती भूमिका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद में आने के पहले दिन ही कहा था कि मेरी यह सरकार देश के पिछड़े, जरूरतमंद, वंचित और शोषित वर्ग को समर्पित होगी। इसके साथ ही भाजपा की सरकार देश को विकसित राष्ट्र की श्रेणी में लाने का काम करेगी। पिछले 8 वर्षों में इन दोनों मुद्दों का संतुलन बनाते हुए सरकार ने काम किया है। पिछड़ों और जरूरतमंदों को घर देना। बात घर देने तक ही सीमित नहीं रही। उस घर में पानी के लिए नल हो, शौचालय हो और उस घर में रहने वाले हर आदमी की चिकित्सा की सुविधा के लिए आयुष्मान कार्ड हो। इस परिकल्पना को साकार करने का भाजपा की सरकार ने काम किया। दूसरी तरफ एम्स का निर्माण हो, राष्ट्रीय राजमार्गों का निर्माण हो नई ट्रेनों का निर्माण और संचालन हो। विकास की गंगा बहाने का काम किया।


डॉ सुधा यादव ने कहा कि जो लंबित बातें थी। धारा 370 देश के लिए नासूर बन गई थी। उस धारा 370 को ऐसे हटा दिया। 370 धारा हटाने पर खून की नदियां बहने की बात करने वालों को पता ही नहीं लगा कि कब धारा 370 हट गई और कैसे हट गई। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कभी कल्पना भी नहीं की जा सकती थी कि हमारी योग पद्धति को विश्व के इतने सारे देश अपनाएंगे। इसके साथ ही अनेक राष्ट्रों ने 2023 को मिलेट के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। रशिया और यूक्रेन के बीच युद्ध हुआ तो 30000 भारतीय नागरिकों को वहां से निकालने का काम किया और भारतीय झंडा लेकर जिस देश का नागरिक भी वहां से निकला। उसे किसी ने रोका नहीं। यह हमारी बड़ी उपलब्धि रही। 8 वर्षों में हम सभी चीजों को बेशक पूरा नहीं कर पाए हैं। कुछ कमियां अभी भी रह गई हैं। उन सब कमियों को भी धीरे-धीरे पूरा किया जा रहा है।


डॉ सुधा यादव ने कहा कि यह वर्ष हमारे लिए गौरव का वर्ष है।  जी-20 देशों की अध्यक्षता भारत के पास आई है। जी-20 का सम्मेलन मार्च में गुरुग्राम में होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसकी कल्पना की कि देश का हर नागरिक इस जी-20 की महता को समझ सके। जी-20 देशों के प्रतिनिधि झज्जर के प्रतापगढ़ फार्म में हमारी भारतीय संस्कृति को देखेंगे।

कार्यक्रम में भाजपा के महामंत्री महेश यादव, मंडल अध्यक्ष सुनील यादव, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य और दादरी के प्रभारी कमल यादव, शैलेश पांडे, ओबीसी मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष उषा प्रियदर्शी, अर्जुन शर्मा, निवर्तमान पार्षद कुलदीप यादव, राकेश यादव, चेयरमैन बेगराज यादव, युवा मोर्चा के महामंत्री नीरज यादव, किसान मोर्चा के जिला महामंत्री मुकेश जैलदार, भारतीय जनता पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी अजीत यादव, सुनील पहलवान,ओमप्रकाश,हुकम यादव,रामकिशन,जगमाल यादव जगबीर यादव,राज सिंह,सतबीर यादव,मीर सिंह, हरपाल,करण सिंह,जगदीश, मूलचंद,किशोर के अलावा विपुल वर्ल्ड सोसाइटी के आसपास की करीब 50 आरडब्लूए के प्रतिनिधि, फाजिलपुर, घसोला, नूरपुर, टीकरी,पलड़ा आदि गांव के लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments