अलाव न जलाने पर नगरपालिकाओं को डीएम की चेतावनी
बागपत जिले में नगर पालिकाआंे और नगर पंचायतों में अलाव न जलाने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जतायी है। चेतवानी दी है कि अगर निधार्रित स्थानों पर अलाव जलते नहीं मिले तो सम्बंधित अधिकारी ओर कर्मचारी के खिलाफ कड़ी कारवाई होगी।
बागपत जिले में कड़ाके की ठंड से बचने के लिए जिले भर में 9 रेन बसेरे खुलवाए गए हैं। जिन पर अधिकारियों और कर्मचारियों की तैनाती भी की गई है। रैन बसेरों में गर्म वस्त्र और लेटने के लिए बेड की भी व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही जिले भर में 50 से अधिक स्थानों पर अलाव जलाने की व्यवस्था भी जिला प्रशासन ने की है। लेकिन नगरपालिकाए और नगर पंचयाते अलाव जलाने में लापरवाही बरत रही है। जिसको लेकर जिला अधिकारी राजकमल यादव ने नाराजगी जताई है।उन्होंने चेतवानी दी है कि अगर निर्धारित स्थानों पर अलाव जलते नहीं मिले तो कड़ी कारवाई की जाएंगी। अलाव की स्थिति जानने के लिए जिलाधिकारी ने एक टीम नियुक्त की है जो अलाव की सही जानकारी देगी। जिला अधिकारी का कहना है निआश्रितों को आश्रय देने के लिए नगर पालिका और नगर पंचायतों में रैन बसेरे बनाए गए है।ं महिला और पुरुषों के लिए अलग-अलग रैन बसेरे की व्यवस्था की गई है फोल्डिंग बेड, गर्म बिस्तर, पीने का पानी, आग तपने के लिए सूखी लकड़ियों की भी व्यवस्था की गई। डन्होंने आम जनमानस से अपील की है कि अगर प्रशासन द्वारा की गयी व्यवस्था सही नहीं मिलती है तो इसकी शिकायत डीएम कार्यालय में की जाए।
0 Comments