भारत विकास परिषद की कल्पना चावला शाखा ने लोहड़ी और मकर संक्रांति पर्व मनाया



गुरुग्राम।13 जनवरी 2023 को भारत विकास परिषद की कल्पना चावला शाखा ने सामाजिक समरसता और सद्भाव की प्रतीक लोहड़ी और मकर संक्रांति का पर्व बहुत धूमधाम से मनाया 



इस अवसर पर अध्यक्षा द्वारा सर्वप्रथम विवेकानंद के जन्म जयंती पर विचार गोष्ठी कर उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला गया तत्पश्चात अलाव जलाकर  उसके चारों ओर परिक्रमा की बोलियां गाईं तथा नृत्य भी किया । दुल्ला भट्टी की कहानी सुनाई गई।  अध्यक्षा कुसुम गर्ग ने इस अवसर पर लोहड़ी और मकर संक्रांति का वैज्ञानिक, सामाजिक व आर्थिक और धार्मिक महत्व भी बताया।



 पुष्पा धनखड जी ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा को द्विगुणित किया। अन्त में प्रसाद वितरित किया गया।  प्रकल्प प्रमुख अर्चना गेरा जी द्वारा व्यवस्था को सुन्दर रूप दिया गया।



शाखा के सभी सम्मानित सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा  जिसमें अध्यक्षा कुसुम गर्ग,सचिव अनु आनन्द,कोषाध्यक्ष आदर्श आर्य, महिला संयोजिका प्रिया पुष्करणा सहित काफी संख्या मे लोग उपस्थित रहे 




Post a Comment

0 Comments