दिया तिरंगा मिला सम्मान। महिला एसएचओ ने दिया प्यार भरा मान।
फरीदाबाद की तिरंगा गर्ल नन्ही सृष्टि ने एनआइटी महिला थाना एसएचओ माया को किया तिरंगा भेंट। अपने पिता प्रवीन गुलाटी के साथ नन्ही सृष्टि गुलाटी आज एनआइटी महिला थाना एसएचओ माया से मिली और उनको राष्ट्रीय ध्वज प्रदान किया।दिया राष्ट्रीय ध्वज मिला सुरक्षा कवच। नन्ही सृष्टि द्वारा अपने तिरंगा अभियान को निरंतर जारी रखते हुए एनआईटी महिला थाना एसएचओ माया को सर्वप्रथम राष्ट्रीय ध्वज ओर उसके बाद तुलसी जी का पौधा।
गौरतलब है कि नन्ही बेटी के द्वारा राष्ट्रीय ध्वज दिवस 22 जुलाई 2022 से शुरू हुआ तिरंगा वितरण अभियान किया जो आज भी निरंतर जारी है। इस अभियान के अंतर्गत सृष्टि द्वारा अभी तक लगभग 7200 राष्ट्रीय ध्वज वितरित किए जा चुके हैं। सृष्टि के तिरंगा अभियान ओर देश प्रेम को देखते हुए सभी लोग नंन्ही परी को तिरंगा गर्ल के नाम से पुकारते हैं। रिकॉर्ड गर्ल सृष्टि द्वारा 13 जनवरी 2023 को प्याली चौक नजदीक जाट धर्मशाला फरीदाबाद हरियाणा में जरूरतमंद लोगो को कम्बल वितरित करने है। इस अभियान को सफल बनाने हेतू नन्ही सृष्टि अपने पिता प्रवीन गुलाटी के साथ महिला थाना एसएचओ माया से मिली और अपने इस नेक कार्य के बारे में बताया। एसएचओ माया ने बेटी को सहयोग का वादा भी किया और प्यार भरा सम्मान दिया। इस अभियान की सफलता ओर सहयोग के लिए नन्ही सृष्टि द्वारा एसएचओ माया को एक पत्र भी दिया।
सृष्टि द्वार सभी आम जनमानस से एक निवेदन किया गया कि सभी लोग इस नेक कार्य मे साथ दे ताकि यह कम्बल वितरण अभियान सफल हो। पिता प्रवीन गुलाटी ने कहा कि जो भी इस नेक पुनीत कार्य मे साथ देना चाहे तो वह 9818649500 इस नं पर सम्पर्क कर सकते हैं। सभी ने बेटी के इस प्रयास की सराहना की। सृष्टि गुलाटी सेक्टर 9 फरीदाबाद हरियाणा के डी.सी.मॉडल.सीनियर.सेकेंडरी. स्कूल में पहली कक्षा की छात्रा है। माया ने कहा कि माता पिता के सफल प्रयास ओर संस्कार से ही बच्चे आगे बढते है। समाज को एक सिख भी देते हैं। माया द्वारा नन्ही फरियादी को उसकी सुरक्षा का भी भरोसा दिया। थाने परिसर में सभी बहुत प्रसन्न थे कि एक बच्ची के द्वारा भी देश प्रेम की भावना को जागृत किया जा रहा है। सात साल की नंन्ही बेटी ने अनेक सामाजिक कार्यों को किया है।
0 Comments