समग्र हिन्दू सेवा संघ ने दो गरीब परिवारो की कन्याओ की शादी में व्यवस्था हेतु एकञ राशी परिजनों को सौंपी
गुरूग्राम:- समग्र हिन्दू सेवा संघ द्वारा साल में बीस जरूरतमंद परिवारो की कन्याओं के विवाह कराने के संकल्प में आज दो लडकियो के परिजनों को 9 फरवरी के विवाह आयोजन में फर्नीचर, रसोई सम्बन्धी, आभूषण और आवश्यक कपङो तथा भोजन व्यवस्थाओ की तैयारी हेतु दो लाख रूपये की राशि भेंट की ।
न्यू कालौनी मोङ स्थित समग्र हिन्दू सेवा संघ हरियाणा के प्रदेश उपाध्यक्ष और अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त प्रसिद्ध आयुर्वेदाचार्य ङा परमेश्वर अरोङा के कार्यालय पर आज संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी एकञ हुऐ। जहां संघ के अध्यक्ष तथा शीतला श्राईन बोर्ङ समिति के सदस्य ब्रहम प्रकाश कौशिक ने कहाँ कि संघ ने वार्षिक कम से कम बीस ऐसे जरूरतमंद परिवारो की लडकियो की शादी कराने का लक्ष्य निर्धारित किया है जो अभाव में विवाह आयोजन को भली प्रकार धूमधाम से कराने में अक्षम है। जिसकी शुरूआत करते हुऐ आज दो लडकियो की 9 फरवरी को शादी आयोजन हेतु व्यवस्था के लिए उनके परिजनों को दो लाख रूपये की राशि भेंट की गई। विवाह समारोह के दिन भी जरूरत की वस्तुओं और धनराशि देकर नव दम्पति को आशीर्वाद दिया जाऐगा। संघ के जिला सेवा प्रमुख प्रसिद्ध समाजसेवी धर्मपाल यादव ने यह एकञित राशी लडकियो के परिजनों को दी , इस अवसर पर उन्होने कहाँ जब जब समाज को इस प्रकार के आयोजनों हेतु समग्र हिन्दू सेवा संघ की आवश्यकता होगी, वह टीम के साथ मिलकर हर सम्भव सेवा के कार्यो में तत्पर रहेंगे।
इस अवसर पर समग्र हिन्दू सेवा संघ हरियाणा के संरक्षक रिटायर्ङ सेशन जज अनिल कुमार बिमल, नत्थू सिंह सरपंच, अध्यक्ष ब्रहम प्रकाश कौशिक, महासचिव राजीव मित्तल, कोषाध्यक्ष चेतन शर्मा, प्रख्यात अंतर्राष्ट्रीय आयुर्वेदाचार्य और संघ के प्रान्तीय उपाध्यक्ष ङा परमेश्वर अरोङा, महिला संयोजिका रीनू गुप्ता, सुरेन्द्र भाटिया,श्याम सुन्दर, नीलम कटारिया, मीनाक्षी सक्सेना, नलिनी अग्रवाल, प्रकाश देवी, सौरभ अग्रवाल, केवल कृष्ण भारद्वाज दौलताबाद तथा महेन्द्र जी उपस्थित रहे
0 Comments