सृष्टि गुलाटी पर्यावरण संदेश के साथ मनाया अपना जन्मदिन।

 


पर्यावरण का दिया संदेश।

साथ मे आया सारा देश।


कहते हैं यदि हर कोई पर्यावरण के बारे में सोचे ओर पर्यावरण के लिए कार्य करे तो निश्चित ही सफलता मिलती हैं। बच्चो को यदि बचपन से ही पर्यावरण के बारे में सचेत करे, ज्ञान बढ़ाए। तो बड़े होकर वह भी पर्यावरण के लिए कार्य करंगे। हर बच्चा कुछ खास होता है। वह कोई ना कोई कार्य अलग ही करता है। इन्ही में से एक है। 

फरीदाबाद की तुलसी गर्ल के नाम से विख्यात बेटी सृष्टि गुलाटी। फरीदाबाद की जवाहर कॉलोनी निवासी प्रवीन गुलाटी की पुत्री सृष्टि गुलाटी अपने नित नए ओर नेक कार्यों के लिए प्रसिद्ध है। नन्ही सृष्टि गुलाटी द्वारा हर कार्य अनोखा ही किया जाता है। अपने जन्मदिन के दिन नन्ही सृष्टि द्वारा अपने आस पास के क्षेत्र और कुछ अन्य जगहों पर श्यामा तुलसी जी के 51 पौधे वितरित किए गए। अपने जन्मदिन पर कोई पेड़ पौधे लगाते हैं। कोई खाना खिलाते है। सृष्टि का हर अंदाज ओर काम भी निराला है। इस नेक कार्य मे हर घर तिरंगा फाउंडेशन ने भी साथ दिया। हर घर तिरंगा फाउंडेशन सोनीपत की संस्था है। यह संस्था देश भक्ति से प्रेरीत कार्य करती हैं। नंन्ही सृष्टि गुलाटी इस संस्था की राष्ट्रीय यूथ ब्रांड एंबेसडर भी है। तुलसी जी के प्रति अपार प्रेम ने ही सृष्टि को तुलसी गर्ल के नाम से भी पहचान दिलाई। अपने 7वे जन्मदिवस के अवसर पर पर्यावरण के लिए दिए अनोखे संदेश के साथ ही 51 पोधे भी वितरित किए

। सृष्टि द्वारा अपने जन्मदिन के अवसर पर प्रथम बार इस तरह का कार्य किया गया। इससे पहले भी सृष्टि द्वारा अपने विद्यालय डी.सी.सीनियर. सेकेंडरी.स्कूल फरीदाबाद हरियाणा और अलग अलग जगहों पर लगभग 1100 से ज्यादा तुलसी जी के पौधे वितरित किए जा चुके हैं। तुलसी वितरण के साथ ही सभी को राष्ट्रीय ध्वज भी वितरित किए गए। सृष्टि द्वार अपने जन्मदिन के दिन पर्यावरण संदेश के साथ ही देश भक्ति का भी संदेश दिया। यदि सभी मिलकर अपने घरों में ही सही एक पौधा तुलसी जी का भी लगाए वह भी अच्छी बात है। तुलसी का पौधा धार्मिक होने के साथ ही गुणकारी भी है। सृष्टि की एक ही इच्छा है एक दिन वह तुलसी का पौधा ओर राष्ट्रीय ध्वज प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति को भेंट करे।

Post a Comment

0 Comments