फतेहपुर :- गाजियाबाद यूपी में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने जिले से सैकड़ों महिलाओं के साथ अध्यक्ष हेमलता पटेल हुईं रवाना
कल मंगलवार को भारत जोडो यात्रा उत्तर प्रदेश में कर रही है प्रवेश
लोनी बार्डर गाजियाबाद में सैकड़ो महिलाओं के साथ हेमलता पटेल राहुल गाँधी के नेतृत्व में की जा रही भारत जोड़ो यात्रा में करेंगी प्रतिभाग
कश्मीर से कन्याकुमारी तक चल रही कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा देश के कई राज्यों को पार करते हुए अब कल मंगलवार को यूपी में प्रवेश कर रही है जहाँ यूपी की लोनी बार्डर गाजियाबाद में राहुल गाँधी के साथ यात्रा में प्रतिभाग करने हेतु जिले से कांग्रेस पार्टी के तमाम पदाधिकारी व जिलाध्यक्ष एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं जहाँ फतेहपुर महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष गुलाबी गैंग लोकतान्त्रिक अध्यक्ष हेमलता पटेल 2 बसों में संगठन की सैकड़ो महिलाओ के साथ पहुंच रही हैं |
0 Comments