सामूहिक विवाह समारोह को लेकर स्वास्तिक संस्था ने शुरू किया पंजीकरण कार्यालय

 सामूहिक विवाह समारोह को लेकर स्वास्तिक संस्था ने शुरू किया पंजीकरण कार्यालय

-19 मार्च 2023 को आयोजित किया जा रहा है विवाह समारोह



गुरुग्राम। पंचतत्व सेवा को लेकर समाज में उदय हुई स्वास्तिक संस्था की ओर से 21 बेटियों का सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया जा रहा है। इस विवाह समारोह को लेकर संस्था ने शनिवार को यहां न्यू रेलवे रोड स्थित लाल नर्सिंग होम के सामने लाजपत नगर में कार्यालय का शुभारंभ किया। इस अवसर पर भंडारे का भी आयोजन किया गया।   



कार्यालय के शुभारंभ अवसर पर पूर्व राज्य सूचना आयुक्त नरेंद्र यादव, स्टारैक्स विश्वविद्यालय के कुलपति डा. अशोक दिवाकर, गुडग़ांव विभाग संघ कार्यवाह हरीश, आरएसएस से वीना गोराई, संडवा के सरपंच कृष्ण सरपंच, राजेंद्र बामल, बंसीलाल चौहान, कश्मीर सिंह, बिजेंद्र सिंह ने अतिथि के रूप में शिरकत की। स्वास्तिक संस्था के संरक्षक बनवारी लाल सैनी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए संस्था के गठन का उद्देश्य अतिथियों से सांझा किया। संरक्षक सुमेर ङ्क्षसह तंवर ने सभी का धन्यवाद किया। इस अवसर पर लखन अरोड़ा, कपिल सलूजा, नरेश सैनी, ललित कटारिया, कमल सलूजा, सतीश माचीवाल, अशोक प्रजापत, जय अत्री, अन्नु यादव, रेखा सैनी, हितेश सैनी, मनोज, मनीष, लक्ष्य, अरुण बॉक्सर आदि भी मौजूद रहे।   

संस्था के समाजहित में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए मुख्य अतिथि नरेंद्र यादव ने कहा कि पंच तत्व की रक्षा के रूप में संस्था का जो उद्देश्य है, वह अच्छा काम है। पर्यावरण हमारे समाज का ज्वलंत विषय है। इसकी रक्षा हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि जो भी सेवा उन्हें दी जाएगी, वे इसके लिए तैयार रहेंगे। उन्होंने संस्था के संरक्षक बनवारी लाल सैनी के सेवा के जज्बे की भी तारीफ की। उन्होंने उस समय को भी स्मरण किया, जब वे हुडा विभाग में अधिकारी होते थे और बनवारी लाल सैनी कर्मचारी यूनियन के प्रधान होते थे। नरेंद्र यादव ने कहा कि किसी भी पक्ष को मजबूती से रखना बनवारी लाल जी के व्यक्तित्व का हिसा है।  

शिक्षाविद् डा. अशोक दिवाकर ने सभी को मकर संक्रांति की बधाई देते हुए कहा कि स्वास्तिक संस्था की टीम समाज में जो कार्य कर रही है, वह अनुकरणीय है। उन बेटियों की शादी करना, जिनसे कोई निजी रिश्ता नहीं, यह अपने आप में महान कार्य है। ऐसे कार्य समाज को नई दिशा देते हैं। उन्होंने पंचतत्वों की रक्षा और संरक्षण करने के लिए भी प्रेरित किया। उत्तराखंड में आ रही आपदा को भी उन्होंने प्रकृति से छेड़छाड़ का कारण बताया। उन्होंने कहा कि हमें प्रकृति का दोहन करने के साथ प्रकृति को संरक्षित करने में अपना योगदान देना चाहिए। 

आरएसएस से वीना गौरिया ने कहा कि स्वास्तिक धरती को संवारने का उद्देश्य लेकर चला है। वे भी इस संस्था का हिस्सा बनकर काम करेंगी। स्वास्थ्य के क्षेत्र में वे काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि जब हम पंच तत्व को सही रखेंगे तो अपना स्वास्थ्य सही रख सकते हैं।  

स्वास्तिक संस्था के फाउंडर अध्यक्ष राज सैनी बिसरवाल ने संस्था के कार्यों और उद्देश्य को सांझा किया। उन्होंने कहा कि पंचतत्व को संभालकर रखने का संस्था संदेश देती है। इसी क्षेत्र में काम करती है। जल, थल, वायु, आग और आकाश हमारे लिए बहुत जरूरी है। इनको सही रखकर हम मानव ही नहीं, बल्कि हर प्राणी, वनस्पति को सही रख सकते हैं। सामूहिक विवाह को लेकर उन्होंने कहा कि 19 मार्च को यह समारोह गुरुग्राम में आयोजित किया जा रहा है। इसके लिए पंजीकरण शुरू हो चुके हैं। इसी कार्यालय स्थल पर रोजाना कोई भी परिवार आकर पंजीकरण करवा सकते है। उन्होंने कहा कि लड़का और लड़की दोनों परिवार रिश्ते तय करके शादी के लिए स्वास्तिक संस्था से सम्पर्क कर सकते हैं। विवाह में घरेलू जरूरत का सामान भी उपहार स्वरूप संस्था की ओर से दिया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments