नई वार्डबंदी से बीसी व एससी वार्ड व महिला आरक्षित वार्ड के रिजर्वेशन की तस्वीर अभी तक साफ नही। गुरिंदरजीत सिंह

 नई वार्डबंदी से बीसी व एससी वार्ड व महिला आरक्षित वार्ड के रिजर्वेशन की तस्वीर अभी तक साफ नही। गुरिंदरजीत सिंह



गुरुग्राम : गुरुग्राम नगर निगम (एमसीजी) चुनाव कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, एक वार्डबंदी की लिस्ट वन है, जिस में गुरुग्राम के 35 की जगह 40 वार्ड हो गए है। और कई पुराने वार्ड के कुछ इलाक़े नए वार्ड में चले गए है। ये लिस्ट आज कल व्हाट्सएप से राजनीति वालो में खलबली मचाए हुए है।   समाजसेवी गुरिंदरजीत सिंह अर्जुन नगर ने बताया कि पहले 35 वार्ड थे, अब 40 वार्डो गए है। पहले कुछ वार्ड बीसी व एससी वार्ड व महिला आरक्षित वार्ड थे। जो आस लगाई जा रही थी की वे अब भी वैसे ही आरक्षित रहेंगे क्योंकि वहा एससी बीसी ओबीसी आबादी ज्यादा है। पर नई वार्ड बंदी में कुछ वार्ड तो छोटे हो गए और कुछ बड़े। साथ ही प्रशासन ने अभी तक वार्ड लिस्ट आरक्षित वार्ड के चिन्हित कर नहीं बनाई। जिस से  चुनाव लडने वाले में खलबली मची हुई है।

गुरिंदरजीत सिंह ने बताया कि पहले आरक्षित वार्ड को लकी ड्रा के माध्यम से चुने गए 35 वार्डों में से 18 को आरक्षित श्रेणियों के लिए नामित किया गया था। अब अनुमान लगाया जा रहा है कि आरक्षित वार्ड 18 की जगह 20 होने चाहिए जिस में एससी बीसी ओबीसी के अलावा महिला आरक्षित वार्ड भी शामिल है।

गुरिंदरजीत सिंह से जब पूछा गया कि अगर वार्ड 21 महिला आरक्षित होता तो क्या रणनीति होगी। उन्होंने कहा भविष्य की नीति भविष्य में को माहौल होगा उसपर निर्भर करेंगी। अगर फिर भी 21 महिला आरक्षित होता है तो वे अपनी पूरी टीम के साथ पुरे तरीके से पार्टी की महिला कैंडिडेट का साथ देगें।

Post a Comment

0 Comments