जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला आज गुरुग्राम में करेंगे जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित: रिशीराज राणा

जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला आज गुरुग्राम में करेंगे जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित: रिशीराज राणा



गुरुग्राम, 26 फरवरी: जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला आज गुरुग्राम में जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। 

जिला अध्यक्ष रिशीराज राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला, प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह, संगठन सचिव राजिंदर लितानी व युवा प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र सांगवान आज दिनाँक 27 फरवरी को सुबह 10 बजे अर्जुन नगर में पुलिस चौकी वाले पार्क में जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुँचेंगे उसी की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए जजपा के मुख्य पदाधिकारियों की बैठक का आयोजन किया गया, जिसमे सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गयी कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी नए व पुराने कार्यकर्ताओ को कार्यकर्ता सम्मेलन के बारे में जानकारी दे तथा ज्यादा से ज्यादा लोगो को कार्यक्रम में पहुँचने का आह्वान करें। जिला अध्यक्ष ने जिला गुरुग्राम के सभी निवासियों से अपील  करते हुए कहा कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंच कर अपने प्रिय नेता के विचार सुने। आज की बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनंतराम तंवर, राष्ट्रीय प्रचार सचिव व प्रवक्ता दलबीर धनखड़, राष्ट्रीय सचिव सूबे सिंह बोहरा, प्रदेश कोषाध्यक्ष सतबीर लाकड़ा, प्रदेश सह सचिव सुरेंदर ठाकरान, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नरेश सहरावत, नीलम बालू, अशोक सरपंच, रतन शर्मा, नरेश यादव, नरेंद्र दहिया, अख्तर अली, रामनिवास फौजी, रमेश बामल, मुकेश लक्कड़, अमरनाथ जेई, बल्ले चेयरमैन, कृष्ण गाडौली, लीला कृष्ण सेतिया, कुलदीप शर्मा आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments