नगर निगम चुनाव के कांग्रेस के प्रभारी पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल लेंगे बैठक
बैठक में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को मजबूती देने को लेकर भी होगी चर्चा
गुड़गांव 9 फरवरी
गुड़गांव नगर निगम चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने भी अपनी तैयारी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पंकज डावर ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार 10 फरवरी को गुडगांव नगर निगम चुनाव के लिए कांग्रेस प्रभारी एवं पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल कमान सराय स्थित कांग्रेस कार्यालय में एक अहम बैठक लेने जा रहे हैं। जिसमें पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव के अलावा गुड़गांव जिले के कांग्रेसी नेता गण व कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। श्री डावर ने बताया इसी वर्ष होने वाले गुडगांव नगर निगम के चुनाव में कांग्रेस पार्टी पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ेगी और अपने सिंबल पर उम्मीदवारों को मैदान में उतारेगी। इस बैठक में पूर्व मंत्री सभी कार्यकर्ताओं को मजबूती के साथ हाथ से हाथ जोड़ो अभियान चलाने को लेकर भी चर्चा करेंगे जिसको लेकर उन्होंने बैठक में जिले के सभी कार्यकर्ताओं को बुलाया है
पंकज डावर ने कहा गुड़गांव नगर निगम भ्रष्टाचार का अड्डा बन चुका है जिसमें आम जनता की सुनवाई नहीं होती है। शहर में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। लोगों को निगम की तरफ से मूलभूत सुविधाएं नहीं दी जा रही हैं जबकि जनता से हर प्रकार का टैक्स निगम द्वारा वसूला जा रहा है। गुडगांव के किसी भी इलाके में जाकर देख लो जगह-जगह सीवर जाम है, पीने का पानी समय पर नहीं आता है, सड़के सारी टूटी पड़ी है, पूरे शहर में दिन भर जाम रहता है। इतना ही नहीं छोटे से काम के लिए लोगों को निगम के बार-बार चक्कर काटने पड़ते हैं। इस तरह से गुड़गांव की जनता तंग आ चुकी है। कांग्रेस पार्टी अपना मेयर और पार्षद उम्मीदवारों को अपने सिंबल पर चुनाव लड़ाएगी और हमें पूरी उम्मीद है भाजपा से तंग जनता कांग्रेस पार्टी के सभी उम्मीदवारों को जिताएगी।
0 Comments