जन्मदिवस पर लोगों की सेवा की

 ।।मानव सेवा परमो धर्म:।।

आज दिनांक 12 फरवरी 2023 को लियो क्लब बिजयनगर रॉयल के सदस्य लियो निखिल जी जैन ने अपना व अपनी पूजनीय माताजी श्रीमती निशा जी जैन के जन्मदिवस के शुभअवसर पर अपना घर वृद्ध व मंद बुद्धि, असहाय, जरूरतमंद, बेघर आश्रम, मानवपुराम रोड, बरल रोड, विजयनगर (जिला अजमेर) में अपने सभी लियो क्लब के सदस्यों के साथ मिलकर आवासी प्रभुजी की सेवा व सुबह का नाश्ता प्रसादी कराने का लाभ लिया। एवं  उसके पश्चात वद्वजनो मे फल और नाश्ते के समान वितरित किये। इसके बाद बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया। क्लब के पदाधिकारियों ने घंटों बुजुर्गों के साथ समय बिताए । उनके साथ सुख-दुख के बारे में बातचीत की। इस दौरान आश्रम के बुजुर्गों ने खुशी व्यक्त की। कार्यकम के दौरान आश्रम के संचालक श्री विजय जी गुप्ता  ने क्लब के  सभी सदस्यों को आश्रम की व्यवस्था के बारे में बताते हुए मानव सेवा के बारे में  सक्षिप्त जानाकारी  दी।


जन्मदिन के अवसर पर लियो क्लब अध्यक्ष लियो अंकुश मुणोत, उपाध्यक्ष लियो अक्षत जैन, सचिव लियो आकाश गोखरू,लियो संस्कार जैन, विमर्श जैन व अन्य सभी लियो साथी मौजूद थे।







Post a Comment

0 Comments