पूर्व मंत्री धर्मवीर गाबा के निधन पर शोक व्यक्त करने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा

 


गुड़गांव 12 फरवरी ब्यूरो

हरियाणा के पूर्व मंत्री व गुरुग्राम के विधायक रहे चौधरी धर्मवीर गाबा के निधन पर शोक व्यक्त करने रविवार को उनके निवास स्थान पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष उदय भान के साथ कांग्रेश के अन्य कई वरिष्ठ नेता पहुंचे,

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने इस मौके पर पूर्व मंत्री धर्मवीर गाबा की फोटो पर पुष्प अर्पित करके उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की इस दौरान उन्होंने कहा कि श्री गाबा कांग्रेस पार्टी के सबसे मजबूत नेताओं में से एक थे उनकी नीतियां बड़ी ही कारगर होती थी वे हर समय क्षेत्र के विकास की बातें करते थे, बता दें कि अपने कुशल नेतृत्व के चलते ही श्री गाबा गुरुग्राम विधानसभा से चार बार विधायक बने और मंत्री बने थे, मौके पर मौजूद हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष उदय भान, पूर्व मंत्री सुखबीर कटारिया, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष जितेंद्र भारद्वाज, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पंकज डावर, संतोख सिंह, मुकेश शर्मा, महाराज सिंह, मनीष खटाना, सुबे सिंह यादव, समेत अन्य कांग्रेसी नेताओं ने चौधरी धर्मवीर गाबा के निधन पर अपनी संवेदनाएं व्यक्ति की,

फोटो कैप्शन

पूर्व मंत्री चौधरी धर्मवीर गाबा के निधन पर उनके निवास पर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा व अन्य कांग्रेसी नेता गण,

Post a Comment

0 Comments