एक हजार मन्दिरों मे पूजन कर "नव वर्ष - नया ध्वज" लगाऐ जाने का निर्णय



भारतीय नव वर्ष विक्रम संवत्सर 2080 के शुभागमन पर समग्र हिन्दू सेवा संघ हरियाणा द्वारा एक हजार मन्दिरों मे पूजन कर "नव वर्ष - नया ध्वज" लगाऐ जाने का निर्णय

गुरूग्राम :- कलयुग के ५१२३ वें वर्ष व भारतीय नव वर्ष  विक्रम संवत्सर २०८० के शुभअवसर पर समग्र हिन्दू सेवा संघ हरियाणा द्वारा चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से पूर्व 18 मार्च को हवण पूजन उपरान्त अभिमंञित नवीन ध्वज पताकाओ का वितरण किया जाऐगा।

 समग्र हिन्दू सेवा संघ की महिला संयोजिका रीनू गुप्ता के सैक्टर 46 स्थित आवास पर आयोजित एक बैठक में संघ के अध्यक्ष तथा शीतला श्राईन बोर्ङ समिति के सदस्य ब्रहम प्रकाश कौशिक ने बताया कि भारतीय नव वर्ष के शुभागमन पर एक हजार मन्दिरों में भगवा धर्म नवीन पताका लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है जिसका संयोजक पूर्व रिटायर्ङ सेशन जज अनिल कुमार बिमल तथा सह संयोजक अर्चक पुरोहित सेवा संघ के उपाध्यक्ष अशोक कुमार शास्ञी तथा मनोज गर्ग को बनाया गया है।

 इस बार भारतीय तिथि गणना अनुसार 22 मार्च को चैञ शुक्ल प्रतिपदा से अपना यह नव वर्ष आरम्भ होगा जिस हेतु 18 मार्च को श्री राम मन्दिर सेक्टर पांच में दोपहर 12 बजे हवण पूजन कर विभिन्न  मन्दिरो तक संघ के कार्यकर्ताओ द्वारा इन ध्वजो को पहुंचाया जाऐगा और आयोजन स्थल पर उपस्थित पुजारियों और पण्ङितो को सौंपा जाऐगा। यह सर्वविदित है कि सनातन धर्म में सभी कर्म काण्ङ और शुभ कार्यो के साथ ही सभी त्यौहारो को भारतीय तिथि और मितियो की गणना के अनुसार ही मनाया जाता है। अर्चक पुरोहित सेवा संघ के उपाध्यक्ष अशोक कुमार शास्ञी ने कहा है कि नगर और सभी सैक्टरो के साथ पूरे गुरूग्राम जिले के हर मन्दिर के सभी पुजारियों और शास्ञियो तथा मन्दिरों की प्रबन्धन कमेटियों तक समग्र हिन्दू सेवा संघ की इस मुहिम को सफल बनाने हेतु हर सम्भव प्रयास किया जाऐगा।

बैठक मे संघ के संरक्षक महावीर भारद्वाज, रिटायर्ङ सेशन जज अनिल कुमार बिमल, अध्यक्ष ब्रहम प्रकाश कौशिक , महामंञी राजीव मित्तल , महिला संयोजिका रीनू गुप्ता, कृष्ण भारद्वाज दौलताबाद, आचार्य अशोक कुमार शास्ञी, राजपाल तथा अनुराग कुलश्रेष्ठ ने हिस्सा लिया।

Post a Comment

0 Comments