गुरुग्राम में धूमधाम से मनाया शीतलाष्टमी का पर्व

 गुरुग्राम में धूमधाम से मनाया शीतलाष्टमी का पर्व: महिलाओं ने माता को लगाया ठंडे पकवानों का भोग, सुबह से ही मां शीतला के मंदिर में लगी श्रद्धालुओं की भीड़।



गुरुग्राम : गुरुग्राम में बुधवार को शीतला अष्टमी का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। शीतला अष्टमी के पावन अवसर पर हर जगह शीतला माता के मंदिर में ठंडे पकवान का भोग लगाकर महिलाओं ने माता की पूजा अर्चना की।


गुरुग्राम के ऐतिहासिक गांव गुरुग्राम स्थित  शीतला माता के मंदिर में श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की। शीतला माता मंदिर में बहुत भीड़ देखने को मिली और सुबह से ही महिलाओं की भारी भीड़ देखने को मिली।

मंदिर में माता के ठंडे पकवानों का लगाया व भोग, चावल, बाजरा एवं राबड़ी के साथ ठंडी रोटी का चढ़ाया गया। माता को प्रसाद आज शीतला अष्टमी के दिन बासेडा का पर्व महिलाओं द्वारा धूमधाम से मनाया जा रहा है। और माता शीतला के मंदिर में महिलाओं की अल सुबह ही भीड़ लगने चालू हो गई। माता के ठंडे पानी के छींटे आंखों पर लगाकर माता से सुख समृद्धि की कामना की गई।



समाजसेवी गुरिंदरजीत सिंह अर्जुन नगर भी परिवार के साथ मां शीतला का आशीर्वाद लेने मंदिर पहुंचे। उन्होंने कहा कि महिलाओं ने माता के ठंडे पकवानों का भोग लगाकर खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में हर त्यौहार का अपना महत्व है। ऐसे में मां शीतला सफाई, सुख, समृद्धि प्रदान करने वाली माता है। माता को सफाई अच्छी लगती है। और  शीतला अष्टमी का विशेष महत्व है। इस का बाद मौसम बदलता है और गर्मी बढने लगती है। और बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में मां शीतला के आशीर्वाद से घर की सफाई रखनी चाहिए। अपने आप को स्वच्छ रखना चाहिए। अब के बाद बासा खाना बंद करना चाहिए क्योंकि गर्मी की वजह से बासा खाना जल्द ख़राब हो जाता है। अगर वो खा ले तो स्वास्थ खराब हो सकता है। ठंडी चीजे शुरू कर देनी चाहिए।

Post a Comment

0 Comments