हर तरफ मची है लूट: गुरिंदरजीत सिंह



गुरुग्राम : गुरुग्राम के समाजसेवी गुरिंदरजीत सिंह अर्जुन नगर ने कहा कि हर तरफ लूट मची हुई है। देश को कुछ नेता और उद्योगपति लूट रहे है। दिन ब दिन मंहगाई बढ़ती ही चली जा रही है। 

गुरिंदरजीत सिंह ने कहा पहले कुछ पूंजीपति काम दाम में मार्किट पर कब्जा करते है और फिर मोनोपॉली चलाते है। ऐसे में सत्ताधारी पार्टी भी उनका साथ दे रही है। अगर ऐसा न होता तो इतनी मंहगाई न होती। उदाहरण के तौर पर एक टेलीकॉम कंपनी पहले फ्री, फिर 49 रूपए से बढ़ाते बढ़ाते अब  719 750 रूपए का मोबाइल रिचार्ज चार्ज करता है।

गुरिंदरजीत सिंह ने कहा जिस नेताओ को गैस सिलैंडर 450/- रूपए का भी महंगा था, और अब 1100/- रूपए का कर दिया, पर कोई आवाज नहीं। लगातार मंहगाई कर आम जनता को लूटा जा रहा है। जैसे पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ा दिए गए। अब तो खाने की चीजे भी नही छोड़ी। गेहूं का आटा 22 थे, जो बढ़ते बढ़ते 35 और 35 से 45 रूपए किलो कर दिया। ऐसे में लगातार बढ़ती हुईं मंहगाई से आम जनता का जीना बहुत मुश्किल हो गया है। लोगो का परिवार को पालना भी मुश्किल है। देश में गरीब और गरीब होता जा रहा है। मध्य वर्ग भी गरीबी की और बढ़ रहा है। सिर्फ कुछ पूंजीपति ही ऐसे में और आमिर हो रहे है। जिनके कहने पर रोज मंहगाई हो रही है। अभी जैसे घरेलू और कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ाए। ऐसा लग रहा है जैसे किसी कुछ पूंजीपतियों को सरकार आर्थिक मदद करना चाहती थी।

गुरिंदरजीत सिंह ने कहा कि लोगो ने वोट मंहगाई दूर करने और लोगो की भलाई के लिए दिए थे। पर आज की सरकार तो लोगो पर अत्याचार पे अत्याचार कर रही है। मंहगाई से लोगो को आर्थिक तौर पर कमजोर कर रही है। साथ ही युआवो के लिए रोज़गार की कोई व्यवस्था न कर, युवाओं और भारत देश के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। देश अब इन नेताओ की असलीयत पहचान गया है। आने वाले चुनाव में मुंह तोड़ जवाब देंगे।

Post a Comment

0 Comments