शैली ऑबराय एक डममी महापौर हैं, नगर निगम को असल में विधायक अतिशी एवं सौरभ भारद्वाज चला रहे हैं - कमलजीत सहरावत
अरविंद केजरीवाल सरकार दिल्ली नगर निगम की सवततः खत्म करने में लगी है - हर्ष मल्होत्रा
आम आदमी पार्टी पी.डब्लयू.डी. के माध्यम से सड़क सफाई व्यवसथा ठेकेदारी प्रथा में ले जाना चाहती है जिसका भाजपा कड़ा विरोध करेगी
नई दिल्ली, 4 फरवरी। दिल्ली नगर निगम के पूर्व महापौरों श्री हर्ष मल्होत्रा एवं श्रीमती कमलजीत सहरावत ने आज एक संयुक्त पत्रकार वार्ता में कहा की यह खेद का विषय है की मजबूत स्थानिय निकाय एवं मौहल्ला सभाओं की बात करके अपनी राजनीतिक यात्रा की शुरुआत करने वाले मुख्य मंत्री अरविंद केजरीवाल गत 8 साल से देश के सबसे बड़े स्थानिय निकाय दिल्ली के नगर निगम को कमजोर करने में लगे हैं। पत्रकार वार्ता का संचलन प्रदेश प्रवक्ता श्री प्रवीण शंकर कपूर ने किया और कहा गत तीन माह में दिल्ली नगर निगम ने अपने 70 साल के इतिहास का सबसे काला हिंसक अध्याय देखा है जिससे दिल्ली शर्मसार हुई है।
भाजपा ने पत्रकारवार्ता में वह तस्वीरें दिखाईं जिनमें सुश्री आतिशी एवं सौरभ भारद्वाज निगम अधिकारियों की बैठक ले रहे हैं और ख्ुद मुख्यमंत्री महापौर को साइड में खड़ा कर निगम मुद्दों पर पत्रकारों से बात कर रहे हैं।
श्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा की यह खेद का विषय है की अरविंद केजरीवाल सरकार दिल्ली नगर निगम की सवततः खत्म करने में लगी है। केजरीवाल ने ना तो गत आठ साल में अपनी पार्टी के नगर निगम दल में कोई नेतृत्व बनने दिया और जब अब उनकी पार्टी को नगर निगम में बहुमत मिला है तब भी वह किसी नगर निगम पार्षद को नेतृत्व सौंपने को तैयार नही जिसका प्रमाण है कल कूड़े के पहाड़ के मुद्दे पर केजरीवाल का अपने मंत्री कैलाश गहलोत के साथ ओखला की बंद लैंडफिल साइट पर जाना और वहाँ जा कर दावा करना की हम इसे दिसम्बर 2023 तक साफ कर देंगे।
श्री मल्होत्रा ने कहा है की ओखला लैंडफिल साइट गत डेढ वर्ष से बंद है वहाँ नया कूड़ा नही डलता है और गत अक्टूबर 2022 में जब उसके पास ही तुगलकाबाद में केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने कूड़े से बिजली बनाने का प्लांट का उदघाटन किया था तब ही निगमायुक्त ने घोषणा कर दी थी कि ओखला लैंडफिल साइट एक वर्ष में साफ हो जायेगी क्योंकि इसका सारे कूड़े का बिजली उत्पादन में होगा।
उन्होंने कहा कि दो माह पूर्व केन्द्र सरकार की एन.एच.ए.आई. एवं नगर निगम के बीच भी एक समझौता हो चुका है जिसके अनुसार वह अगले 18 से 20 माह में कूड़े के पहाड़ों को साफ कर देंगे। यह खेद पूर्ण है की अरविंद केजरीवाल जिस तरह केन्द्र की योजनाओं को अपनी बता कर छलावा करते रहे हैं अब निगम की पुरानी घोषणाओं को पुनः करके नगर निगम के भाजपा शासनकाल में तय कामों का श्रय लेनी की कोशिश कर रहे हैं।
श्री मल्होत्रा ने कहा की अरविंद केजरीवाल को अपनी मनमर्जी से प्रशासन एवं विधानसभा सदन चलाने की आदत है क्योंकि वहाँ विपक्ष संख्या बल मे कम है पर नगर निगम में भाजपा एक बड़ा दल है और हम केजरीवाल को निगम की सवततः का हनन नही करने देंगे।
पूर्व महापौर श्रीमती कमलजीत सहरावत ने कहा की अत्यंत खेद पूर्ण है की आम आदमी पार्टी नेतृत्व आज दिल्ली नगर निगम को रिमोट कंट्रोल से चला रहा है।
सुश्री शैली ऑबराय एक डममी महापौर हैं, नगर निगम को असल में विधायक अतिशी एवं सौरभ भाद्वाज चला रहे हैं।
श्रीमती कमलजीत सहरावत ने कहा है की हमने नगर निगम की सदन की बैठकों मे भी देखा की सुश्री अतिशी महापौर को फोन वाटसअप पर निर्देश देती थी और वह उसी अनुसार कार्यवाही चलाती थीं और अब दो दिन से अधिकारियों के साथ जो बैठकें वह कर रही हैं उनमे तो उनके साथ सुश्री अतिशी एवं सौरभ भारद्वाज बैठते हैं जो साफ दिखाता है की नगर निगम अब रिमोट से चल रहा है।
श्री मल्होत्रा एवं श्रीमती सहरावत ने एक अन्य गंभीर मुद्दा उठाते हुये कहा कि आम आदमी पार्टी को नगर निगम संभाले अभी एक सप्ताह भी नहीं हुआ है और वह नगर निगम की सफाई व्यवस्था को पी.डब्लयू.डी. के माध्यम से ठेकेदारी प्रथा में ले जाने की तैयारी कर रहे हैं जिसका भाजपा कड़ा विरोध करेगी।
0 Comments