भाजपा के लिए चुनाव उत्सव की तरह है: यशपाल बतरा
-- ट्रिपल ईंजन की सरकार करेगी तीव्र गति से विकास
- जनसंपर्क अभियान के दौरान न्यू कालोनी के दशहरा मैदान में यशपाल बतरा का हुआ भव्य स्वागत
गुरुग्राम, 18 मार्च। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता यशपाल बतरा ने कहा कि चुनाव छोटा हो या बड़ा भाजपा हमेशा इसके लिए तैयार रहती है। लोकतांत्रिक प्रणाली में चुनाव भाजपा के लिए उत्सव की तरह हैं। फरीदाबाद, गुरुग्राम और मानेसर में होने वाले नगर निगम के चुनावी उत्सव को मनाने की भाजपा ने पूरी तैयारी कर ली है। यशपाल बतरा ने ये बातें जनसंपर्क अभियान के दौरान न्यू कालोनी के दशहरा मैदान में लोगों को संबोधित करते हुए कही।
न्यू कालोनी पहुंचने पर सतीश आहूजा, संजय मदान, अक्षय वत्स, दलीप लूथरा, संजय पाहुजा, जयपाल मुंजाल, योग राज, अजय नागपाल, अनिल सपड़ा, सुभाष ग्रोवर, लोकेश भल्ला, राजेश खुराना, रजनीश आहूजा, आनन्द सतीजा ने यशपाल बतरा का फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने भाजपा में अपनी आस्था जताते हुए कहा कि केंद्र और प्रदेश की तरह ही गुरुग्राम नगर निगम में भी भाजपा की सरकार बनाने में पूरा सहयोग करेंगे।
यशपाल बतरा ने कहा कि केंद्र में भाजपा की मोदी सरकार है, प्रदेश में भाजपा नीत मनोहर सरकार है। मोदी-मनोहर सरकार पूरी सेवा भाव से समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर गरीब कल्याण और सर्वांगीण विकास के कार्य कर रही हैं। प्रदेश की जनता समझदार है और अपने शहर की सरकार भी भाजपा की सरकार बनाने का मन बना चुकी है। केंद्र और प्रदेश के साथ अपने शहर की छोटी सरकार भी भाजपा की बनने से ट्रिपल इंजन की सरकार होगी, जो कई गुणा ज्यादा गति से विकास करेगी।
यशपाल बतरा ने कहा कि हरियाणा भाजपा ने नगर निगम चुनाव की तैयारी पहले ही पूरी की हुई है। भाजपा का हर कार्यकर्ता फील्ड में जन संपर्क अभियान में उतरे हुए हैं। भाजपा का कार्यकर्ता फरीदाबाद, गुरुग्राम और मानेसर नगर निगम में कमल खिलाने को उत्सुक है। केवल चुनावी घोषणा का इंतजार था। पार्टी के पास मोदी-मनोहर सरकार की उपलब्धियां हैं और उपब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ता जुटे हुए हैं।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता यशपाल बतरा ने कहा कि दूसरे कई राजनीतिक दल परिवारवाद, क्षेत्रवाद, जातिवाद की राजनीति में उलझे हुए हैं। उनका शहर के विकास और प्रदेशवासियों के हितों से कोई सरोकार नहीं है। ऐसे राजनीतिक दलों की मंशा को जनता अच्छी तरह जान और समझ गई है, इसलिए आने वाले नगर निगम चुनावों में कमल खिलाने का मन बना चुकी है।
‘एप’ से खत्म हो रहा है सरकार और जनता के बीच का गैप: बतरा
प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि सीएम के नेतृत्व में हरियाणा बदल रहा है। बीजेपी सरकार का जहां विकास पर फोकस है वहीं भ्रष्टाचार पर नकेल कसने के लिए भी कारगर और साहसिक कदम उठाए गए हैं। मुख्यमंत्री ने काम-काज का ट्रेंड बदलकर नौकरियों से लेकर तबादला तक में पारदर्शिता कायम की है। विकासात्मक सोच के कारण हरियाणा में जितने भी एप शुरू हुए हैं उससे भ्रष्टाचार पर तो रोक लग ही रही है साथ ही सरकार और जनता के बीच का गैप भी खत्म हो रहा है।
5681 गांवों में 24 घंटे मिल रही है बिजली
यशपाल बतरा ने कहा कि देश में 1 लाख 59 हजार 622 नए उद्योग लगे जिनमें 13 लाख युवाओं को रोजगार मिला। 17 नए राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित किए जिनमें से सात पर काम पूरा हो चुका है। बिजली और पानी को लेकर विपक्ष अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकते थे उसे खत्म करते हुए भाजपा ने जल जीवन मिशन के तहत 18 लाख घरों में नल से जल पहुंचाया और म्हारा गांव जगमग गांव योजना के 5681 गांवों में 24 घंटे बिजली देने का मनोहर काम किया।
0 Comments