अब एक ही पोर्टल पर सभी राष्ट्रीय पुरस्कारों के लिए कर सकते है आवेदन




अब एक ही पोर्टल पर सभी राष्ट्रीय पुरस्कारों के लिए कर सकते है आवेदन


न्युज, 17 मार्च 2023  


राष्ट्रीय पुरस्कारों के लिए केंद्र सरकार ने शुरू किया अवार्ड पोर्टल 


पेरिस ओलम्पिक 2024 से शतरंज एशिया महादीप के महासचिव अविवाहित कुलदीप शतरंज ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव की श्रंखला में भारत सरकार द्वारा विभिन्न राष्ट्रीय पुरस्कारों से संबंधित आवेदन के लिए एक विशेष पोर्टल की शुरुआत की है  अब सभी राष्ट्रीय पुरस्कारों के लिए www.awards.gov.in ( डब्लू डब्लू डब्लू अवार्ड.जीओवी.इन.) पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं 


उन्होने बताया कि सरकार की ओर से नई पहल करते हुए पुरस्कारों के आवेदन करने के लिए ऑनलाइन व्यवस्था की शुरुआत की गई है इसके लिए एक विशेष पोर्टल शुरू किया गया है इस पोर्टल के माध्यम से सभी राष्ट्रीय पुरस्कारों के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है 


www.awards.gov.in ( डब्लू डब्लू डब्लू. अवार्ड.जीओवी.इन.) पोर्टल पर कोई भी व्यक्ति सरकार द्वारा अलग-अलग पुरस्कार के लिए निर्धारित अलग-अलग तिथि तक सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ आवेदन कर सकता है 

इस व्यवस्था का उद्देश्य देश के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों,  एजेंसियों के सभी पुरस्कारों को एक मंच पर लाना है 


उन्होने बताया कि इन दिनों विभिन्न राष्ट्रीय पुरस्कारों के लिए आवेदन खुले हुए हैं। इस पोर्टल पर जाकर व्यक्ति अथवा संगठन निर्धारित पात्रता के साथ अपना आवेदन कर सकता है। भारत सरकार के इस प्रयोग से पुरस्कारों के चयन मे पारदर्शिता और अधिक जन भागीदारी सुनिश्चित हो सकेगी। यह पोर्टल प्रत्येक नागरिक व संगठन को सुविधा प्रदान करता है कि वह भारत सरकार द्वारा स्थापित विभिन्न पुरस्कारों के लिए व्यक्तियों व संगठनों को नामित कर सके

Post a Comment

0 Comments