अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर गुलाबी गैंग लोकतान्त्रिक नें जागरूकता गोष्टी का किया आयोजन

फतेहपुर :अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर गुलाबी गैंग लोकतान्त्रिक नें जागरूकता गोष्टी का किया आयोजन



आज सम्पूर्ण विश्व में महिलाएं अपनी योग्यता व आत्मविश्वास के दम पर स्वयं की पहचान कायम कर रही हैं | संतुलित विकास के लिए यह अतिआवश्यक है कि सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक सहित सभी क्षेत्रों में महिलाओं की सामान भागीदारी सुनिश्चित हो : अध्यक्ष हेमलता पटेल


ब्लाक बहुआ के सुजानपुर स्थित गुलाबी गैंग लोकतान्त्रिक संगठन कार्यालय में अध्यक्ष हेमलता पटेल के नेतृत्व में  अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जागरूकता गोष्टी का आयोजन किया गया | जिसमें संगठन की प्रमुख पदाधिकारियों व सदस्यों सहित अन्य महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं | महिला अधिकारों व कर्तव्यों पर विस्तृत चर्चा की गई |  अध्यक्ष हेमलता पटेल नें महिलाओं को जागरूक करते हुए कहा की एकता में बहुत ताकत होती हैं,एकजुट होकर  हम बड़ी से बड़ी समस्या का हल निकाल सकते हैं व सच्ची लगन एवं मेहनत से उसे हल भी कर सकते है |अतः संगठित रहना अत्यंत आवश्यक है |



 उन्होंने यह भी कहा की सम्पूर्ण विश्व में महिलाएं अपनी योग्यता व आत्मविश्वास के दम पर स्वयं की पहचान कायम कर रही हैं तथा सामाजिक, राजनीतिक व आर्थिक रूप से सशक्त बनकर नारी उत्थान की नई दास्तां लिख रही हैं। संतुलित विकास व राष्ट्र की प्रगति के लिए यह अतिआवश्यक है की सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक सहित सभी क्षेत्रों में महिलाओं की समान भागीदारी सुनिश्चित हो | कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिए गीत के माध्यम से प्रधान हेमलता पटेल नें महिलाओं को जागरूक किया | अध्यक्ष  हेमलता पटेल नें सभी को महिला दिवस की शुभकामनायें प्रेषित की | गोष्टी के उपरांत कई महिलाएं संगठन में सम्मिलित हुईं | आयोजन के दौरान सरला सिंह, प्रीती देवी,मधू पटेल, संयोगिता,राजरानी, सुधा , रेखा, विमला, केशकली,अंजना, सुमन, श्रेया, आरती, आमना, कोमल, काजल, सोनल आदि महिलाएं सम्मिलित रहीं |



Post a Comment

0 Comments